मैनपुरी

योगी के मंत्री ने खुद को बताया सबसे बड़ा गुंडा, बोले बड़े-बड़े गुंडे भी देते हैं सलामी…

मैनपुरी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर।

मैनपुरीDec 17, 2018 / 12:18 pm

suchita mishra

मैनपुरी। अक्सर विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मैनपुरी में दिए गए एक बयान से एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताया है। उन्होंने कहा उनके आगे देश और प्रदेश की सारी पार्टियां नतमस्तक हैं। धरती पर उनसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है। राजभर ने आगे कहा ब्रजेश सिंह, अभय कुमार से लेकर मुख्तार अंसारी जैसे गुंडे भी उन्हें सलामी देते हैं। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जब हमारे सामने भाजपा के सभी नेता और पदाधिकारी फेल हो गए तो अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उतारा गया है।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मैनपुरी में भागीदारी आंदोलन मंच के बैनर तले आयोजित जनसभा में शामिल होने आए थे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.