scriptमुलायम के गढ़ में उपमुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट | Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya to addressed rally in Mainpuri | Patrika News

मुलायम के गढ़ में उपमुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

locationमैनपुरीPublished: Nov 21, 2017 08:35:07 pm

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं। भाजपा ने तो चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सूबे के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक पार्टी प्रत्याशियों के लिेए वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट अपील की है।
भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील
शहर के छोटा क्रिश्चियन मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की प्राथमिकताएं गिनाई और पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की। मंच पर प्रत्याशियों के साथ कई नेता मौजूद रहे।
चुनावी सभा खत्म होने के बाद उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो संकल्प है सबका साथ सबका विकास और उत्तर प्रदेश में खुशहाली लाने के लिए हम नगरीय निकाय चुनाव के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं। नौजवान हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के बल पर हमने 2014 जीता है, 2017 जीता है और 2019 भी जीतेंगे।
ये भी पढ़ें- 25 नवंबर को आ रहे सीएम योगी, जनता को रिझाएंगे, रूठों को मनाएंगे

मुलायम सिंह यादव को दी नसीहत
मुलायम सिंह यादव द्वारा भगवान श्रीराम पर दिए गए बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वो बुजुर्ग हैं। वो भगवान को बांटने का काम न करें तो ज्यादा अच्छा होगा। इस दौरान उन्होंने सपा नेता आजम खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खान सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए बयान देते रहते हैं। बता दें कि हाल ही में आजम ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर विवादित बयान दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो