scriptमैनपुरी पुलिस ने मनाया नारी सुरक्षा सप्ताह, छात्राओं को किया जागरुक | Women Security Week News In Hindi | Patrika News

मैनपुरी पुलिस ने मनाया नारी सुरक्षा सप्ताह, छात्राओं को किया जागरुक

locationमैनपुरीPublished: Dec 08, 2017 06:57:18 pm

पुलिस अधीक्षक राजेश एस. व अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने स्कूल की छात्राओं को उनके अधिकार व शक्ति के बारे में जागरुक किया।

Women Security Week

Womens Security Week

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से 4 से 10 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस जागरुकता कार्यक्रम कर रही है। इस अभियान को मैनपुरी जिले के पुलिस अधिकारी भी संजीदगी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी सीओ, एसओ समेत पुलिस फोर्स को इस अभियान को गंभीरता से लेने व अपने अपने क्षेत्र में जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खुद एसपी और एएसपी स्कूलों में जाकर छात्राओं को नारी सुरक्षा के बारे में बता रहे हैं।

छात्राओं को किया जागरुक
शहर के सीआरबी स्कूल में शुक्रवार को नारी सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजेश एस. व अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने स्कूल की छात्राओं को उनके अधिकार व शक्ति के बारे में जागरुक किया। छात्राओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 व एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ समेत महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। एसपी ने कहा कि वर्तमान में बेटियों ने हर क्षेत्र में साहस का परिचय दिया है। आज महिलाएं घर में ही नहीं सीमा पर भी देश की सेवा कर रही हैं।
छात्राओं को बताएं सेल्फ डिफेंस के तरीके
एसपी राजेश एस ने बताया कि शासन की मंशा है कि हर क्षेत्र में नारी आगे बढ़ें। नारी को सम्मान मिले। इसी उद्देश्य से इस अभियान को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तहत हर वर्ग की छात्राओं, घरेलू महिलाओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरुकता किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के कई तरीके भी बताए।

इस तरह करें अपनी रक्षा
– यदि कोई हमला कर रहा है तो सबसे पहले शोर मचाएं। जितनी तेज हो सके चिल्लाएं, इससे सामने वाले का हौसला टूट जाता है। आसपास के लोग मदद के लिये आ सकते हैं।
– यदि कोई गम्भीर स्थिति आती है तो दिमाग को संतुलित रखे घबराने से सामने वाला और हावी हो जाता है किसी भी व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।
-सेल्फ डिफेन्स के लिये जो भी चीज हाथ में उससे हमला कर दें। ये ना सोचे कि उससे सामने वाले का सर फटेगा या और कोई चोट आयेगी। अपने बचाव में की गयी कार्रवाई अपराध की श्रेणी में नहीं आती।
– हो सके तो छात्राएं, महिलाएं अपने पास हमेशा मिर्च पाउडर, पेपर स्प्रे की बोतल रखें। अपने बचाव के लिये इसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
– अपने मोबाइल फोन के फास्ट डायल मोड में 1090, यूपी 100 सहित अपने खास परिचितों के नम्बर रखे। यदि 1090 पर सम्पर्क ना हो पाये तो इस स्थिति में 9454401090 नंबर पर एसएमएस कर सकती हैं। यदि किसी भी तरह का शोषण या छेड़खानी हो तो तत्काल पुलिस को यूपी 100, 1090 पर सूचना दें। आपकी सर्तकता ही आपका बचाव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो