scriptयहां मिलेगी कोविड की सही और पूरी जानकारी, ऐसे करें यूज | How to get correct knowledge of Covid Corona-19 | Patrika News

यहां मिलेगी कोविड की सही और पूरी जानकारी, ऐसे करें यूज

locationजयपुरPublished: Jun 12, 2020 04:45:31 pm

कोविड-19 के संबंध में सटीक जानकारी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विशेष पहल की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से अब कोई भी व्यक्ति इन प्रयासों के जरिए कोविड-19 के संबंध में सही जानकारी प्राप्त कर सकता है।

startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi, corona, covid, corona virus

covid-19: मुम्बई में देश के 20-35 फीसदी संक्रमित, लेकिन जांच में एक माह से नहीं आई तेजी

कोरोना वायरस से संबंधित अफवाहें लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनने लगी हैं। इलेक्ट्रोनिक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोना के संबंध में अलग-अलग जानकारी उपलब्ध हैं, जो आमजन को मानसिक रूप से परेशान कर रही है। इसलिए कोविड-19 के संबंध में सटीक जानकारी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विशेष पहल की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से अब कोई भी व्यक्ति इन प्रयासों के जरिए कोविड-19 के संबंध में सही जानकारी प्राप्त कर सकता है।

चैटबॉट इंटरेक्टिव सर्विस प्रारंभ
सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म पर कोविड-19 से संबंधित अफवाहों से लोगों को बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चैटबॉट इंटरेक्टिव सर्विस पेश की है। जिसके तहत लोगों को इस विषय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार इस प्रयास में हैं कि वो कैसे कोविड-19 को लेकर बढ़ रही अफवाहों पर रोक लगाएं। इसी क्रम में चैटबॉट्स, फॉरवर्ड मैसेज पर लिमिट सेट करना आदि जैसे फीचर्स पेश किए हैं।

डब्ल्यूएचओ के फेसबुक पेज से करें एक्सेस
इस सर्विस को स्प्रिंकलर के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए आधिकारिक फेसबुक पेज पर जाना होगा। फेसबुक पर दिए गए सेंड मैसेज विकल्प पर टैप कर आप सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूजर्स मैसेंजर पर इस वायरस से संबंधित सटीक जानकरी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां दिए गए लिंक पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको मैसेंजर के जरिए लॉगइन करने के लिए कहा जाएगा। इसे लॉगइन कर डब्ल्यूएचओ के मैसेंजर पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आपको स्टार्टेड पर टैप करना होगा। इसके बाद आप जो भी जानकारी चाहेंगे आपको मिल जाएगी।

टिप्स भी है यहां मौजूद
विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस पेज पर कुछ टिप्स भी दिए गए है। जिनका इस्तेमाल कर आप वायरस से काफी हद तक बच सकते हैं। अपने हाथ साबुन से या किसी अल्कोहल आधारित हैंड रब से लगातार साफ करने होंगे। वहीं खांसते समय या छींकते समय आपको अपना मुंह और नाक टिश्यू या कोहनी से कवर करना होगा। इसके बाद टिश्यू को फेंक दें और हाथों को धो लें। साथ ही अगर किसी व्यक्ति को बुखार या खांसी है तो उससे दूर रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो