मैनुअल तरीका
यदि इस काम के लिए आप किसी बाहरी सॉफ्टवेयर की मदद नहीं लेना चाहते तो आप सबसे पहले एक विंडो ओपन कीजिए, इसे मिनिमाइज कीजिए और एक साइड ले जाइए। इसके सिरों पर कर्सर लाकर आप इसका आकार बदल सकते हैं। इसके बाद दूसरी विंडो को मिनिमाइज कर दूसरी ओर ले जाया जा सकता है। इस तरह आप दो स्क्रीन पर एक साथ काम कर सकते हैं। विंडोज 10 में इसके लिए आपको एरोस्नैप ऑप्शन मिलता है।
एक्वास्नैप
नीचे दिए गए लिंक से आप इस फ्री सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद जब आप अपनी विंडोज को अलग अलग दिशा में खिसकाएंगे, तो वे स्वत: ही रिसाइज होकर स्क्रीन पर सैट हो जाएंगी। इस सॉफ्टवेयर को यहां से डाउनलोड कर सकते हैं-
http://bit.ly/techguru102
विंडोग्रिड
यह विंडोज मैनेजमेंट के लिए डायनमिक ग्रिड प्रोग्राम है। आप माउस के राइट क्लिक बटन का उपयोग कर विंडोज को आसानी से मूव कर उन्हें ग्रिड के रूप में जमा सकते हैं। आप इसके ग्रिड ओवरले को आसानी से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। आप चाहें तो इसकी थीम को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। इस प्रोग्राम को आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं-
http://bit.ly/techguru103