मैनेजमेंट मंत्र

नारी शक्ति पुरस्कार: महिलाओं के लिए भारत सरकार की नई पहल

भारत के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल करते हुए नारी शक्ति पुरस्कार आरंभ किया है।

जयपुरMar 23, 2020 / 01:53 pm

सुनील शर्मा

education news in hindi, education, motivational story in hindi, inspirational story in hindi

भारत के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल करते हुए नारी शक्ति पुरस्कार आरंभ किया है। यह पुरस्कार देश की उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने देश एवं समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए व्यक्तिगत अथवा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से अपना असाधारण योगदान दिया है।

यह पुरस्कार उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के रास्ते में आने वाली अपनी उम्र, भौगोलिक बाधाओं तथा अन्य सभी प्रकार की बाधाओं को सफलतापूर्वक पार किया है। उन्होंने भारतीयों के दिमाग में सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी मानसिकता को बदलने के लिए प्रयास किया और लैंगिक असमानता और भेदभाव के खिलाफ लड़ने का कार्य किया।

हाल ही 8 मार्च को 15 महिलाओं को समाज में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान के लिए इस वर्ष का नारी शक्ति पुरस्कार दिया गया। ये सभी विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं, उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में जागृति की अलख जगाई हैं और सभी ने अकेले ही अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और वो मुकाम हासिल किया जिसकी वो हकदार थी।

Home / Education News / Management Mantra / नारी शक्ति पुरस्कार: महिलाओं के लिए भारत सरकार की नई पहल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.