script22 कैरेट सोना 61600 रुपए दस ग्राम | 22 carat gold Rs 61600 per ten grams | Patrika News
मंडी भाव

22 कैरेट सोना 61600 रुपए दस ग्राम

इंदौर बाजार. 19-3-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 67250 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74950 रुपए किलो

इंदौरMar 19, 2024 / 06:33 pm

विशाल मात

22 कैरेट सोना 61600 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 61600 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 61600 रुपए दस ग्राम
इंदौर. सराफा बाजार में सोने के भाव तेज रहे, जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना 61600 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। कॉमेक्स पर सोना 2156.90 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 24.90 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 66025 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 61600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 74100 व टंच 74200 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 67250 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74950 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

लहसुन के भाव में कमी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में सरकारी नीलामी पर लहसुन के भाव में नरमी देखी गई। आवक बढऩे के कारण लहसुन के दाम कम हुए है। व्यापारिक सौदों में आलू-प्याज के दामों में उठाव कमजोर रहा। मंडी में लहसुन की 20 हजार, प्याज की 17 हजार व आलू की 22 हजार बोरी आवक हुई। आलू ज्योति 1700 से 1800, चिप्स 1500 से 1600, प्याज महाराष्ट्र 1800 से 2000, लोकल 1400 से 1600, एवरेज 1000 से 1300, लहसुन ऊंटी नई 10500 से 11000, देशी लहसुन 10000 से 10500, एवरेज 9000 से 10000, बारिक 5000 से 6000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
सरसों के उत्पादन में वृद्धि से खाद्य तेलों की उपलब्धता बढऩे की उम्मीद
इंदौर. रबी सीजन की सबसे प्रमुख तिलहन फसल- सरसों में की रिकवरी दर ऊंची होती है इसलिए इसके उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने में खाद्य तेल की उपलब्धता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। उद्योग-व्यापार संगठनों ने 2023-24 के वर्तमान सीजन के दौरान देश में सरसों का कुल उत्पादन उछलकर 123 लाख टन के सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया है जबकि 12 लाख टन का पिछला बकाया स्टॉक भी मौजूद है। इस तरह सरसों की कुल उपलब्धता बढक़र 135 लाख टन पर पहुंच जाएगी। सरसों में सामान्यत: 38-40 प्रतिशत तेल का अंश मौजूद रहता है। इसके आधार पर यदि 2023-24 सीजन के दौरान 100 लाख टन सरसों की क्रशिंग-प्रोसेसिंग हुई तो 38-40 लाख टन तेल का निर्माण हो जाएगा। इसी अनुपात में सरसों की क्रशिंग बढऩे पर इसके तेल का उत्पादन भी बढ़ेगा। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने इस बार 127 लाख टन सरसों के घरेलू उत्पादन का अनुमान लगाया है जबकि उद्योग-व्यापार क्षेत्र का अनुमान इससे महज 4 लाख टन कम है।
भारत दुनिया में खाद्य तेलों का सबसे प्रमुख आयातक देश है। पिछले मार्केटिंग सीजन में यहां खाद्य तेलों का आयात तेजी से उछलकर 164.70 लाख टन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जिस पर 20.56 अरब की विशाल धनराशि खर्च हुई। देश में सोयाबीन की 2.10 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 90 हजार, महाराष्ट्र में 1 लाख, राजस्थान में 10 हजार व अन्य राज्यों में 10 हजार बोरी सोयाबीन आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1520, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 990 से 995, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 940 से 945, मुंबई सोया रिफाइंड 1010 से 1015, मुंबई पाम तेल 965, इंदौर पाम 1015, राजकोट तेलिया 2370, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 940 रुपए।
तिलहन : सरसों 6100 से 6200, रायड़ा 4500 से 4700, सोयाबीन 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 37000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4570, लक्ष्मी 4610, प्रेस्टीज 4610, रुचि 4570, सांवरिया 4600, खंडवा 4600, धानुका 4650, एमएस नीमच 4625, एमएस पचोर 4650 व एवी 4650 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2800 रुपए।
—-
आवक कम होने से काबुली चना 200 रुपए महंगा
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में आवक कमजोर रहने से काबुली चने में 200 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। मंडी में काबुली चना 9000 से 10500 रुपए बिका। निर्यात कारोबार में काबुली चना 300 रुपए क्विंटल तेज रहा। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में आवक का जोर नहीं है, जिससे कीमतों में तेजी आई है। किसान ऊंचे दाम की आस में माल रोक रहे है। मंगलवार को मंडी में 5500 बोरी काबुली चने की आवक हुई। मध्यप्रदेश की मंडियों में 25 से 30 हजार बोरी आवक बताई गई। मसूर के भाव में गिरावट देखी गई, जिससे दाल के दाम घटे।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5600, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6100, तुवर लेमन नई 10150, गजरी 9300 व उड़द एफएक्यू 8850 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5800, विशाल नया 5400 से 5550, डंकी 5300 से 5400, मसूर 5825 से 5850, तुवर महाराष्ट्र 10300 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8700 से 9700, मूंग 8800 से 9000, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7650 से 7750, मीडियम 7850 से 7950, बोल्ड 8050 से 8150, मसूर दाल मीडियम 7100 से 7200, बोल्ड 7300 से 7400, तुवर दाल सवा नंबर 12100 से 12200, फूल 13100 से 13200, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11800, (42-44) 11600, (44-46) 11400, (58-60) 9900 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
उत्पादन आंकड़े कमजोर आने से शकर में तेजी
इंदौर. शकर के उत्पादन आंकड़े कमजोर आने के साथ शीतल पेय वालों की खरीदी बढऩे से शकर की कीमतों में तेजी आई है। शीर्ष उद्योग संस्था- इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन) के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि चालू मार्केटिंग सीजन में 1 अक्टूबर 2023 से 15 मार्च 2024 के दौरान देश में कुल 280.79 लाख टन शकर का उत्पादन हुआ जो 2022-23 के मार्केटिंग सीजन की समान अवधि के उत्पादन 282.60 लाख टन से कुछ कम है। इस्मा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चालू सीजन में 15 मार्च तक राष्ट्रीय स्तर पर 371 शकर मिलें सक्रिय थी जबकि पिछले साल की इसी अवधि में सक्रिय शकर मिलों की संख्या 325 ही थी। गत वर्ष से अधिक शकर मिलें अभी क्रियाशील हैं। इस्मा के अनुसार एथनॉल निर्माण में 17 लाख टन का उपयोग होने के बाद देश में 2023-24 सीजन के दौरान करीब 323 लाख टन शकर का शुद्ध उत्पादन होने का अनुमान है जो 2022-23 सीजन के कुल उत्पादन 328.20 लाख टन से करीब 5 लाख टन कम है।
शकर 3775 से 3835, सुपर 3850, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7420, शिव ज्योति (1 किलो) 7040, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6620 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 120 से 140, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 540 से 555 मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 590 से 605, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 325 से 350, मीडियम 360 से 380, बेस्ट 410 से 425, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 690 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 690, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 540 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1500 से 1550, 200 भरती 1500 से 1550, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1530, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1560, चना बेसन 3950 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
पूर्णा गेहंू में 50 रुपए भाव टूटा
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में आवक का दबाव बनते ही गेहंू के भाव में गिरावट आनी शुरू हो गई है। मंगलवार को मंडी में 12 हजार बोरी तथा लक्ष्मीबाई नगर मंडी में 25 हजार बोरी नए गेहंू की आवक हुई। आवक बढऩे से पूर्णा गेहंू के भाव में 50 रुपए क्विंटल भाव और टूट गया। मिल क्वालिटी 2400 से 2425, लोकवन गेहंू 2800 से 2850, मालवराज 2300 से 2325, पूर्णा 2550 से 2600 रुपए क्विंटल। मक्का 2375 से 2400 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2510, संघवी निमरानी 2530 व मालनपुर 2600 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / 22 कैरेट सोना 61600 रुपए दस ग्राम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो