scriptGold and silver prices fell due to recession in the international mar | अंतरराष्ट्रीय बाजार आई मंदी से सोना-चांदी की कीमतें घटी | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय बाजार आई मंदी से सोना-चांदी की कीमतें घटी

locationइंदौरPublished: Nov 08, 2023 06:50:04 pm

इंदौर बाजार . 8-11-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72000 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजार आई मंदी से  सोना-चांदी की कीमतें घटी
अंतरराष्ट्रीय बाजार आई मंदी से सोना-चांदी की कीमतें घटी
22 कैरेट सोना 56975 रुपए दस ग्राम
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार आई मंदी से सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें घटी। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1968.30 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1962.80 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 22.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 22.40 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 61800 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 56975 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72050 व टंच 72200 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72000 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।
--
नए प्याज की 2500 बोरी आवक
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में नई प्याज की 2500 बोरी आवक हुई, जो 25 से 30 रुपए किलो बिकी। पुरानी प्याज में अच्छी मांग से भाव तेज रहा। मंडी में प्याज पुरानी की 23 हजार, लहसुन की 7 हजार व आलू की 18 हजार बोरी आवक हुई। प्याज सुपर बेस्ट 3800 से 4300, बेस्ट 3500 से 4000, गोल्टा 3600 से 4000, गोल्टी 3000 से 3500, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 15500 से 16000, देशी लहसुन 14500 से 15000, एवरेज 11000 से 12500, बारिक 8000 से 9500, चिप्स क्वालिटी का आलू 700 से 900 व ज्योति 400 से 600 रुपए क्विंटल बिका।
------------
देश में 7.10 लाख बोरी सोयाबीन की आवक
इंदौर. देश की मंडियों में 7.10 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 2.75 लाख, महाराष्ट्र में 2.75 लाख, राजस्थान में 80 हजार व अन्य राज्यों में 8 हजार के करीब सोयाबनी आई। देश में सरसों की 5.25 लाख बोरी आवक बताई गई। राजस्थान में 2.70 लाख, मध्यप्रदेश में 65 हजार, यूपी में 50 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात में 30 हजार व अन्य राज्यों में 85 हजार बोरी सरसों की आवक हुई। बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स पर कच्चे पाम तेल वे वायदा अनुबंध में तेजी आई, जिसके सोया तेल बाजार में सुधार देखा गया।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1520 से 1540, मुंबई मूंगफली तेल 1540, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 915 से 918, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 870 से 875, मुंबई सोया रिफाइंड 910 से 915, मुंबई पाम तेल 815 से 820, इंदौर पाम 890, राजकोट तेलिया 2390, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 835 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 4900 से 5100, सोयाबीन नई 5000, पुरानी 5152 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 44500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5175, विप्पी 5060, रुचि 5060, लक्ष्मी 5131, सांवरिया इटारसी 5100, खंडवा 5125, धानुका 5160, एमएस नीमच 5100, एमएस पचोर 5050 व एवी 5125 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1975, देवास 1975, उज्जैन 1975, खंडवा 1950, बुरहानपुर 1950, अकोला 2825 रुपए।
-----------------
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.