scriptनिवेशको का रुझान बढऩे से सोना-चांदी के दाम हुए तेज | Gold and silver prices increased due to increasing trend of investors | Patrika News
मंडी भाव

निवेशको का रुझान बढऩे से सोना-चांदी के दाम हुए तेज

इंदौर बाजार भाव- 2 सितंबर 2022- कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1716.60 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1709.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 18.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 18.12 डॉलर प्रति औंस पर रही

इंदौरSep 02, 2022 / 06:59 pm

विशाल मात

निवेशको का रुझान बढऩे से सोना-चांदी के दाम हुए तेज

निवेशको का रुझान बढऩे से सोना-चांदी के दाम हुए तेज

सराफा बाजार…
इंदौर. निचले स्तर पर निवेशको की मांग निकलने से सोना-चांदी की कीमतों में सुधार आया। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1716.60 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1709.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 18.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 18.12 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में : सोना कैडबरी (99.50) 52050 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 53800 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 52100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 53800 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
आवक कम होने के बाद भी प्याज में मंदी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में प्याज की आवक कम होने के बावजूद कीमतों में मंदी रही। इंदौर मंडी में प्याज की 50 हजार, आलू की 8 हजार व लहसुन की 7 हजार बोरी आवक हुई। प्याज बेस्ट 1000 से 1200, एवरेज 700 से 900, गोल्टा 400 से 700, गोल्टी 300 से 400, आलू ज्योति 1500 से 1700, चिप्स सोना 1400 से 1550, लहसुन ऊंटी सुपर 2400 से 2700, बोल्ड 2000 से 2200, एवरेज 1500 से 1800 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
सोया तेल घटकर 1155 रुपए बिका
इंदौर. मांग कमजोर रहने के साथ पाम तेल में आई गिरावट व सरकारी सख्ती के चलते सोया तेल के दाम घट गए। लूज में सोया तेल 1155 रुपए प्रति 10 किलो बिका। मेशियाई पाम तेल वायदा शुक्रवार को तीसरे सीधे सत्र के लिए लगभग एक महीने के निचले स्तर पर गिर गया, क्योंकि ताजा कोविड-19 प्रतिबंध शीर्ष खरीदार में चीन ने ताड़, कच्चे तेल और अन्य जिंसों की मांग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में नवंबर डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल कॉन्ट्रैक्ट एफसीओसी मिड डे ब्रेक तक 80 रिंगिट या 2 प्रतिशत फिसलकर 3,914 रिंगिट ($ 873.27) प्रति टन हो गया, जो 5 अगस्त के बाद से सबसे कम है। सूत्रों का कहना है कि पाम तेल 3,857 रिंगित प्रति टन पर समर्थन का परीक्षण कर सकता है, नीचे एक ब्रेक 3,598-3,717 रिंगित रेंज की ओर रास्ता खोल सकता है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1670 से 1680, मुंबई मूंगफली तेल 1670, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1195 से 1200, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1155 से 1160, मुंबई सोया रिफाइंड 1250, मुंबई पाम तेल 1023, इंदौर पाम 1090, राजकोट तेलिया 2610, गुजरात लूज 1635, कपास्या तेल इंदौर 1240 रुपए।
तिलहन : सरसों 6000 से 6100, रायड़ा 5800 से 5900, सोयाबीन 5200 से 6111 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41200 से 41400 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : कृति 5300, कास्ता 5300, लक्ष्मी 5300, सांवरिया 5350, रुचि 5200, धानुका 5325, एमएस नीमच 5200, पचोरा 5250, प्रकाश 5325, सिवनी 5300 व एवी 5300 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2100 देवास 2100, उज्जैन 2100, खंडवा 2075, बुरहानपुर 2075, अकोला 2975 रुपए।
—-
अनाज मंडी..
ग्राहकी कमजोर होने से दालों में गिरावट जारी
इंदौर. दाल मिलों की हाजिर कमजोर बनी रहने के कारण चना, तुवर एवं उड़द के साथ ही कनाडा एवं आस्ट्रेलिया की मसूर के दाम कमजोर हो गए। दालों में खुदरा के साथ ही थोक में मांग कमजोर है, जिस कारण मिलर्स केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रहे हैं। अफ्रीकी देशों से आयातित तुवर के दाम सस्ते हैं, तथा आगामी दिनों में अफ्रीकन देशों से आयात बढऩे का अनुमान हैं। हालांकि घरेलू बाजार में अच्छी क्वालिटी की तुवर में बिकवाली कमजोर है, क्योंकि एक तो चालू सीजन में इसकी बुआई पिछले साल की तुलना में कम हुई है। दूसरा देश के कई राज्यों सूखे जैसे हालात बनने के साथ मध्य और दखिण भारत के राज्यों में ज्यादा बारिश का असर भी फसल पर पडऩे का डर है। इसलिए तुवर की कीमतों में अभी सीमित तेजी, मंदी ही बनी रहने का अनुमान है।
उड़द की नई फसल की आवक महाराष्ट्र और कर्नाटक की मंडियों में अगले महीने बढ़ेगी, जिससे इसकी कीमतों में गिरावट ही आने का अनुमान है। कनाडा एवं ऑस्ट्रेलिया से आयातित मसूर सस्ती होने के कारण घरेलू बाजार में इनकी कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है। माना जा रहा है कि मौजूदा कीमतों में 100 से 150 रुपये का मंदा आने के बाद भाव रुक जायेंगे।
भिकनगांव में नई मूंग की आवक
भिकनगांव में 40 बोरी नए मूंग की आवक हुई, जो 6711 रुपए क्विंटल के भाव बिकी। व्यापारियों का कहना है कि उत्पादक मंडियों में नई मूंग की आवक शुरू हो गई है तथा मौसम अनुकूल रहा तो अगले महीने मूंग की आवक बढ़ेगी। मूंग दाल में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर है इसलिए आगामी दिनों में इसकी कीमतों में गिरावट ही आने का अनुमान है। सरकारी रणनीतियों के चलते चने के भाव में गिरावट आई है। चालू सीजन में देश में चना का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। केंद्रीय पूल में चना का करीब 30.55 लाख टन का बकाया स्टॉक बचा हुआ है, जोकि तय मानकों बफर स्टॉक से ज्यादा है। चना की कीमतें उत्पादक मंडियों में पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी से नीचे बनी हुई है, तथा केंद्र सरकार के इस फैसले से कीमतों में और भी गिरावट आने का अनुमान है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4500, काबुली सूडान 6000, मसूर कनाडा 6200, तुवर लेमन 7200, तुवर अफ्रीका 7550, तुवर अरुषा 5700, गजरी 5600 व उड़द एफएक्यू 7100 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 4800 से 4825, विशाल 4600 से 4700, डंकी चना 4400 से 4450, मसूर 6025 से 6050, तुवर महाराष्ट्र 7600 से 7800, कर्नाटक 7700 से 7900, निमाड़ी 6700 से 7100, मूंग 6400 से 6600, एवरेज 5500 से 6000, उड़द 7400 से 7600, मीडियम 6300 से 6800, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6000 से 6100, मीडियम 6200 से 6300, बोल्ड 6400 से 6500, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 9200 से 9300, फूल 9500 से 9600, बेस्ट तुवर दाल 9700 से 10900, मूंग दाल मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, मूंग मोगर 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9000, उड़द दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, उड़द मोगर 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
—–
चने में आई गिरावट से बेसन के दाम घटे
इंदौर. चने के भाव में गिरावट आने से मिलों ने बेसन के दाम घटा दिया है। बाजार में बेसन 3275 रुपए प्रति 50 किलो बोरी बिका। आटा-मैदा और रवा में खरीदी कमजरो रही।
शकर एस 3700 से 3725, शकर एम सुपर 3750 से 3775, एम शकर 3825, गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3800, ग्लास 4500, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 200, छोटा 140 से 160, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8530, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8600, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8800, सच्चासाबु खीरदाना 500 ग्राम 8730, सच्चासाबु फूलदाना 500 ग्राम 9130, सच्चासाबु चनीदाना 500 ग्राम 8600, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8530, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 7970 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 173 से 193, खोपरा बूरा 2000 से 3200 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 530 से 535, मिनिमटर 550 से 555, मटरदाना 570 से 595, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 255 से 260, ऊंझा 265 से 275, मीडियम 280 से 285, बेस्ट 290 से 315, सौंफ मोटी 125 से 135, मीडियम 145 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 340 से 380, बेस्ट 550, बाद्यान फूल 690 से 780, शाहजीरा खर 310 से 320, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 210 से 220, नागकेसर 625 से 660, सौंठ 140 से 250, खसखस चालू 655 से 670, बेस्ट 875 से 975, एक्सट्रा बेस्ट 1100 से 1275, धोली मूसली 850 से 925, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 825 से 875, मीडियम 950 से 1050, बेस्ट 1125 से 1375, एक्सट्रा बेस्ट 1650 से 1800, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 675 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, एसएस डब्ल्यू 660, काजू जेएच 700 से 725, टुकड़ी 670 से 690, बादाम इंडिपेंडेट 540 से 560, अमरीकन 640 से 645, बेस्ट 650, मोटा दाना 750 से 800, टांच 500 से 525, खारक 110 से 125, मीडियम 130 से 145, बेस्ट 155 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 220 से 290, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 210, बेस्ट 250, चारोली 900 से 1050, बेस्ट 1150 से 1175, मुनक्का 450 से 550, बेस्ट 600, एक्सट्रा बेस्ट 825, अंजीर 650 से 825, बेस्ट 950 से 1100, मखाना 625 से 650, बेस्ट 675 से 825, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1650 से 1700, 160 भरती 1900 से 1950, 200 भरती 2150 से 2200, 250 भरती 2450 से 2500, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 70 से 75, बेस्ट 155 से 165, पूजा सुपारी 460 से 480, अरीठा 125, केसर 145 से 150, बेस्ट 163.50, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1430, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1530, चना बेसन 3275 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 300 रुपए किलो।
गेहंू मिल भाव
जीके औरंगाबाद 2700, संघवी देवास 2465, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद 2470, पारख देवास 2385, संघवी निमरानी 2485, पारख पीथमपुर 2400 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / निवेशको का रुझान बढऩे से सोना-चांदी के दाम हुए तेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो