scriptयूएस बैंकिंग संकट से सोना-चांदी की कीमतें तेज | Gold and silver prices rise due to US banking crisis | Patrika News

यूएस बैंकिंग संकट से सोना-चांदी की कीमतें तेज

locationइंदौरPublished: Mar 17, 2023 06:47:22 pm

इंदौर बाजार ….. 17-3-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 59800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 68250 रुपए किलो

सोना-चांदी की कीमतें तेज
इंदौर. यूएस बैंकिंग संकट से सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। बैंकों ने फेड इमरजेंसी क्रेडिट फंड से कर्ज लिया है। स्विट्जरलैंड बेस्ड क्रेडिट सुईस बैंक पर संकट देखने को मिला। बैंकिंग संकट से आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। डॉलर में कमजोरी से सोने-चांदी की खरीद बढ़ी है। बाजार में 22 कैंरेट सोना 54775 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1938.00 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1934.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 22.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 21.86 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी (99.50) 57750 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 66900 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 59800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 68250 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
लहसुन में उठाव कमजोर, बेस्ट प्याज में मांग
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में लहसुन में उठाव कमजोर रहा, जबकि बेस्ट प्याज में अच्छी मांग रही। नई लहसुन की 32 हजार बोरी आवक हुई। नया लहसुन ऊंटी क्वालिटी 5500 से 6000, देशी लहसुन 4200 से 4500, एवरेज 3500 से 3800 रुपए क्विंटल बिका। नई प्याज की 38 व नए आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 1000 से 1100 व ज्योति 1100 से 1200 रुपए क्विंटल बिका। प्याज बेस्ट 900 से 1100, गोल्टी 500 से 600 व गोल्टा 200 से 300
रुपए क्विंटल बिका।
———————–
देश में सोयाबीन की 1.95 व सरसों की 12.50 लाख बोरी आवक
मूंगफली में निर्यात मांग और तंग आपूर्ति से तेल के दामों में सुधार
इंदौर. मूंगफली की मजबूत निर्यात मांग और कच्चे माल की तंग आपूर्ति से गुजरात के ज्यादातर मूंगफली तेल के प्लांट कम दामों पर बिकवाली से पीछे हट रहे हैं। इससे मूंगफली तेल के दामों को सपोर्ट मिल रहा है। इंदौर में मूंगफली तेल सुधरकर नीचे में 1710-1730, मुंबई 1710 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। इन दिनों मूंगफली तेल ही एकमात्र खाद्य तेल है, जो मजबूती की ओर अग्रसर है। आगे भी इसमें बड़ी गिरावट की उम्मीद कम नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, रूस-यूक्रेन सौदा आगे भी जारी रहने से सनफ्लावर आइल में दबाव देखने को मिला है। वहीं, अमेरिका में सोया तेल का स्टाक उम्मीद से कम होने के कारण सीबीओटी सोया तेल में सुधार देखा गया है। फरवरी में अमरीकी सोया तेल के स्टाक में करीब 1.1 फीसद की गिरावट आई है। जनवरी की तुलना में फरवरी में अमेरिकी सोयाबीन क्रश 7.6 फीसद कम हुआ है। अमरीकी किसानों द्वारा 2023 में 87.768 मिलियन एकड़ में सोयाबीन लगाने की उम्मीद है।
दूसरी ओर अर्जेंटीना में सूखे की समस्या के कारण उच्च मांग के समय उनके सोयामील और सोया तेल का उत्पादन गिर सकता है। इधर, भारतीय बाजारों में सोया तेल में छुटपुट मांग बाजार में आने से गिरते दामों में रुकावट आई है। शुक्रवा को इंदौर सोया तेल 1050-1055 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन बेस्ट 5325, एवरेज 4800-5000 रुपए प्रति क्विंटल तक बोला गया।
देश की मंडियों में सोयाबीन की 1.95 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 70 हजार बोरी, महाराष्ट्र में 85 हजार बोरी, राजस्थान में 20 हजार बोरी व अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी सोयाबीन आई। देश में सरसों की 12.50 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 6.25 लाख, मध्यप्रदेश में 1.65 लाख, उत्तरप्रदेश में 1.50 लाख, हरियाणा में 50 हजार, गुजरात में 90 हजार व अन्य राज्यों में 1.70 लाख बोरी सरसों आई।
पाम तेल आयात 30 प्रतिशत गिरकर आठ माह के निचले स्तर पर
कमजोर मांग से देश में पाम तेल का आयात फरवरी में 30 फीसदी गिरकर 5.86 लाख टन रह गया है। यह जून, 2022 के बाद का निचला स्तर है। हालांकि, कीमतें कम होने से नवंबर, 2022 से जनवरी, 2023 के बीच पाम तेल के आयात में 86त्न का उछाल आया था। अब कारोबारी पहले के भंडार को खाली कर रहे हैं। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने बताया कि नवंबर और जनवरी में ज्यादा आयात के कारण फरवरी में कम आयात हुआ। सोया तेल का आयात तीन फीसदी गिरकर 3.55 लाख टन, सूरजमुखी तेल का आयात 66 फीसदी घटकर 1.56 लाख टन रह गया। खाने के तेल का आयात फरवरी में 12 प्रतिशत बढक़र 10.98 लाख टन रहा है। फरवरी, 2022 में यह 9.83 लाख टन था। तेजी इसलिए आई क्योंकि कच्चे पाम तेल का ज्यादा आयात किया गया था। गैर खाद्य तेल का आयात 36,389 टन से घटकर 16,006 टन रह गया है। नवंबर, 2022 से फरवरी, 2023 के दौरान खाने के तेल का आयात बढक़र 58.44 लाख टन पहुंच गया जो पहले के साल की समान अवधि में 45.91 लाख टन था।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1710 से 1730, मुंबई मूंगफली तेल 1710, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1050 से 1055, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1020, मुंबई सोया रिफाइंड 1035 से 1040, मुंबई पाम तेल 950, इंदौर पाम 1000, राजकोट तेलिया 2700, गुजरात लूज 1700, कपास्या तेल इंदौर 940 रुपए।
तिलहन : सरसों 5900 से 6200, रायड़ा 4500 से 4700, सोयाबीन 4000 से 5325 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 43500 से 44000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5300, कास्ता 5325, खंडवा 5400, रुचि 5325, लक्ष्मी 5325, धानुका 5475, एमएस नीमच 5500, एवी 5300 व सिवनी 5300 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1875, देवास 1875, उज्जैन 1875, खंडवा 1850, बुरहानपुर 1850, अकोला 2850 रुपए।
—-
बदलते मौसम से चने की आवक हुई कमजोर
कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में चने की खरीदी कम
इंदौर. देश भर में मौसम के बार-बार बदलने से चने की फसल प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मंडियों में चने की आवक कम हो रही है। कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में सरकारी खरीदी चल रही है, लेकिन तुलान कम हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि वहां 15 हजार टन तक ही माल तुला है। मध्यप्रदेश में खरीदी की घोषणा 26 मार्च की हुई है, लेकिन व्यापारियों को उम्मीद है कि खरीदी 15 अप्रैल तक शुरू होगी। इंदौर मंडी में 3500 क्विंटल चने की आवक हुई है, जिसमें विशाल चना अधिक आ रहा है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4700, काबुली सूडान 7200, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6200, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर लेमन पुरानी 8000, तुवर अरुषा 6850, तुवर मोजांबिक 6625, गजरी 6475 व उड़द एफएक्यू 7250 रुपए।
दलहन- चना 5150 से 5200, विशाल 4800 से 4900, डॉलर चना 9000 से 9800, बिटकी 6000 से 6500, काकटू 6300 से 6800, मसूर 5900, तुवर महाराष्ट्र 7800 से 8000, कर्नाटक 8000 से 8200, निमाड़ी 7100 से 7900, मूंग 7600 से 8100, एवरेज 6700 से 7400, उड़द 7000 से 7400, मीडियम 5500 से 6600, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6400 से 6500, मीडियम 6600 से 6700, बोल्ड 6800 से 6900, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 8900 से 9000, फूल 9700 से 9800, बेस्ट तुवर दाल 10100 से 11400 नई तुवर दाल 11900, मूंग दाल मीडियम 9650 से 9750, बोल्ड 9800 से 9950, मूंग मोगर 10050 से 10150, बोल्ड 10250 से 10350, उड़द दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9000, उड़द मोगर 9600 से 9700, बोल्ड 9800 से 9900 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11400, (42-44) 11200, (44-46) 11000, (58-60) 9000 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 45ो50 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
————–
जीरा, सौंफ और नारियल में तेजी
इंदौर. किराना बाजार में जीरा, सौंफ और नारियल के भाव में तेजी का रुख रहा। खोपरा गोला के भाव स्थिर रहे। बाजार में शकर की 5 तथा नारियल की 2 गाड़ी आवक हुई।
शकर एस 3570 से 3580, शकर एम सुपर 3650 से 3675, एम शकर 3700 गुड़ भेली 3100 से 3200, कटोरा 3300 से 3400, ग्लास 4100 से 4500, लड्डू 3600, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 5700 से 5800, मीडियम 5850 से 5900, बेस्ट 6000 से 6200, रायलरतन साबूदाना लूज में 7375, 1 किलो पैकिंग में 7800, सच्चामोती लूज में 7250, 1 किलो पैंकिंग में 7760, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8380, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8440, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8640 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 120 से 140, खोपरा बूरा 1950 से 3800 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 527 से 533, मिनिमटर 545 से 555, मटरदाना 575 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 300 से 315, ऊंझा 325 से 330, मीडियम 345 से 350, बेस्ट 365 से 385, सौंफ मोटी 185 से 195, मीडियम 215 से 225, बेस्ट 250 से 260, बारीक 225 से 240, लौंग चालू 700 से 725, बेस्ट 785 से 815, दालचीनी 255 से 270, जायफल 725 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 2000, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 675 से 700, बेस्ट 775 से 925, पत्थरफूल 350 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 725 से 775, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 440 से 475, तेजपान 90 से 95, तरबूज मगज 398 से 400, नागकेसर 750 से 775, सौंठ 225 से 255, खसखस चालू 675 से 750, बेस्ट 850 से 1025, एक्सट्रा बेस्ट 1150, से 1250, धोली मूसली 1100 से 1150, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 1325 से 1425, मीडियम 1550 से 1650, बेस्ट 1775 से 1875, एक्सट्रा बेस्ट 1925 से 2325, पानबार 2000 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 810, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 685 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, एसएस डब्ल्यू 660 से 675, काजू जेएच 685 से 700, टुकड़ी 655 से 675, बादाम इंडिपेंडेट 590 से 600, अमरीकन 675 से 685, मोटा दाना 800, टांच 450 से 475, खारक 175 से 200, मीडियम 225 से 245, बेस्ट 255 से 270, एक्सट्रा बेस्ट 275 से 325, किशमिश कंधारी 375 से 475, बेस्ट 525 से 550, इंडियन 175 से 200, बेस्ट 250, चारोली 1125 से 1150, बेस्ट 1250, मनुक्का 475 से 625, बेस्ट 725, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 650 से 850, बेस्ट 1350 से 1550, मखाना 440 से 675, बेस्ट 700 से 725, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1550 से 1600, 160 भरती 1650 से 1700, 200 भरती 1700 से 1750, 250 भरती 2000 से 2100, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 90 से 95 बेस्ट 160 से 170, पूजा सुपारी 425 से 470, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर ब्रांडेड 125 से 129.50, लूज में 115 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7300 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1480, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1530, चना बेसन 3375 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———
बेस्ट क्वालिटी गेहंू में आई तेजी
इंदौर. बेमौसम बारिश होने से बेस्ट क्वालिटी गेहंू के भाव में तेजी आई है। छावनी अनाज मंडी में 12 हजार बोरी नए गेहंू की आवक हुई। मिल क्वालिटी 2100 से 2125, इंदौर (लोकवन) 2450 से 2500, इंदौर मालवराज 2100 से 2150, पूर्णा 2450 से 2500 रुपए क्विंटल। मक्का 2100 से 2125 रुपए क्विंटल बिकी।
जीके औरंगाबाद 2450, संघवी देवास 2190, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद 2190, संघवी निमरानी 2220 व खंडवा ऑइल 2220 रुपए क्विंटल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो