script

इंदौर बाजार: गेहूं के बाद अब चावल के दाम भी बढ़ने लगे

locationइंदौरPublished: Aug 16, 2022 06:17:26 pm

सरकारी सख्ती में तुवर व दाल में तेजी थमी: 16 अगस्त 2022

इंदौर बाजार: गेहूं के बाद अब चावल के दाम भी बढ़ने लगे

इंदौर बाजार: गेहूं के बाद अब चावल के दाम भी बढ़ने लगे

इंदौर. गेहूं के बाद अब चावल के बढ़ते दाम पर सरकार की नजर है। बीते दो महीने में चावल के दाम 20-30 फीसदी तक बढ़े हैं। दरअसल इस साल कई राज्यों में खराब मानसून के चलते धान की बुवाई में 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। सरकार ने चावल के उत्पादन की समीक्षा करने के लिए 30 अगस्त को राज्य के साथ बैठक भी बुलाई है। गेहूं के बाद चावल की कीमतों में बढ़ोतरी से सरकार टेंशन में है। कई राज्यों में खराब मानसून का असर धान की खेती पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि पिछले साल 129 मेट्रिक टन चावल का उत्पादन हुआ था। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चावल उत्पादक और सबसे बड़ा निर्यातक देश है। वैश्विक चावल व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। दालों में तेजी थमी है खासकर तुवर दाल के भाव स्थिर हो चले है। दरसल तुवर दाल के बढ़ते दाम पर सरकार ने फिर से सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब व्यापारियों के लिए तुवर दाल का स्टॉक घोषित करना जरूरी कर दिया गया है। सरकार को तुअर दाल में जमाखोरी की आशंका है। जरूरत पड़ी तो सरकार बफर स्टॉक से भी दाल बेचेगी। सरकार के पास 38 लाख टन दाल का बफर स्टॉक है।
इंदौर चावल भाव: दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4700, काबुली सूडान 6000, मसूर कनाड़ा 6700, मसूर तुवर लेमन 7500, तुवर अरुषा 6100, गजरी 6000 व उड़द एफएक्यू 7200 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 5000 से 5050, विशाल 4700 से 4925, डंकी चना 4400 से 4550, मसूर 6650 से 6675, तुवर महाराष्ट्र 7800 से 8100, कर्नाटक 8000 से 8200, निमाड़ी 7000 से 7600, मूंग 6500 से 6600, एवरेज 5500 से 6000, उड़द 7400 से 7800, मीडियम 6300 से 6800, गर्मी का उड़द 7000 से 7600 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6200 से 6300, मीडियम 6400 से 6500, बोल्ड 6600 से 6700, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 9600 से 9700, फूल 9800 से 9900, बेस्ट तुवर दाल 10000 से 11200, मूंग दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, मूंग मोगर 8800 से 9000, बोल्ड 9100 से 9200, उड़द दाल मीडियम 9100 से 9200, बोल्ड 9300 से 9400, उड़द मोगर 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11800, (42-44) 11600, (44-46) 11200, (58-60) 10100 रुपए।

ट्रेंडिंग वीडियो