scriptसोना-चांदी में मुनाफा बिकवाली | Selling profit in gold and silver | Patrika News

सोना-चांदी में मुनाफा बिकवाली

locationइंदौरPublished: Feb 03, 2023 06:48:11 pm

इंदौर बाजार ….. 3-2-2023-इंदौर बाजार ….. 3-2-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 59250 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71000 रुपए किलो

सोना-चांदी में मुनाफा बिकवाली

सोना-चांदी में मुनाफा बिकवाली

सोना-चांदी के भाव लुढक़ गए
इंदौर. ऊंची कीमतों पर मुनाफा बिकवाली से वायदा के साथ घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भाव लुढक़ गए। ग्लोबल मार्केट में सराफा की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1918.90 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1915.60 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.46 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 58150 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 68700 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 59250 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71000 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
प्याज में गिरावट, नई लहसुन में मांग कम
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे से प्याज के भाव में गिरावट रही। नई लहसुन में खरीदी कमजोर रही। नई लहसुन की 2000 बोरी आवक हुई। नया लहसुन ऊंटी क्वालिटी 7500 से 8000, मोटा 6000 से 6500, एवरेज 4200 से 5000 रुपए क्विंटल बिका। नई प्याज की 40 व नए आलू की 30 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 900 से 1100 व राशन 1100 से 1300 रुपए क्विंटल बिका। प्याज नया 1100 से 1300, एवरेज 900 से 1000, जूना 800 से 1100, लहसुन जूनी सुपर 3000 से 3500, बोल्ड 2000 से 2500, एवरेज 2000 से 2500 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
विदेशी बाजार में सुधार का असर भारतीय बाजार पर नहीं
इंदौर. चीन में मजबूती और सिमी डर्बी पर जबरन मजदूरी के चार्जेस हटाए जाने की खरब से केएलसी में रिकवरी हुई है। विदेशी बाजारों में तेलों की कीमतों में सुधार आया है, लेकिन घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने के साथ डीओसी में उठाव नहीं रहने से भारतीय खाद्य तेलों के दाम नीचले स्तर पर बने रहे। देश की मंडियों में सोयाबीन की 3.50 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.50 लाख, महाराष्ट्र में 1.50 लाख, राजस्थान में 25 हजार व अन्य राज्यों में भी 25 हजार बोरी की आवक बताई गई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1630 से 1650, मुंबई मूंगफली तेल 1630, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1155 से 1160, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1140 से 1145, मुंबई सोया रिफाइंड 1160 से ॅ1165, मुंबई पाम तेल 918, इंदौर पाम 985, राजकोट तेलिया 2620, गुजरात लूज 1650, कपास्या तेल इंदौर 1055 रुपए।
तिलहन : सरसों 5400 से 5600, रायड़ा 5300 से 5400, सोयाबीन 4800 से 5470 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42400 से 43200 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5550, लक्ष्मी 5525, कास्ता 5450, खंडवा 5475, रुचि 5475, धानुका 5550, एमएस नीमच 5600, एमएस पचोर 5500, एवी 5525 व सिवनी 5500 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1875, बुरहानपुर 1875, अकोला 2900 रुपए।
—-
नए चने की आवक बढऩे से भाव गिरे
इंदौर. प्रदेश में नए चने की आवक बढऩे के साथ ही भाव में गिरावट आ गई है। खरगोन लाइन से नए कांटेवाले चने की 12 बोरी आवक हुई जो नवजीव दाल मिल को महेंद्रकुमार प्रकाशचांद ने 4951 रुपए क्विंटल में बेची। किसानी मंडी में नए धनिया का श्रीगणेश हुआ। 15 बोरी नया धनिया जो 6171 रुपए क्विंटल बिका। दालों में ग्राहकी कमजोर रहने से भाव में उठाव सुस्त रहा।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4550, काबुली सूडान 6100, मसूर ऑस्ट्रेलिया 5800, मसूर कनाड़ा 5900, तुवर लेमन पुरानी 7050, तुवर अरुषा 6200, तुवर मोजांबिक 6125, गजरी 6000 व उड़द एफएक्यू 6700 रुपए।
दलहन- चना 4900 से 4925, विशाल 4700 से 4800, डंकी चना 4300 से 4500, मसूर 5700 से 5750, तुवर महाराष्ट्र 7150 से 7300, कर्नाटक 7400 से 7600, निमाड़ी 6200 से 7100, मूंग बारिश का 7000 से 8100, मूंग पुराना 7600 से 8000, एवरेज 6700 से 7300, उड़द 6800 से 7300, मीडियम 5500 से 6600, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6100 से 6200, मीडियम 6300 से 6400, बोल्ड 6500 से 6600, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 8250 से 8350, फूल 9050 से 9150, बेस्ट तुवर दाल 9550 से 10850 नई तुवर दाल 11200, मूंग दाल मीडियम 9600 से 9700, बोल्ड 9800 से 9900, मूंग मोगर 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10900, उड़द दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12600, (42-44) 12400, (44-46) 12200, (58-60) 10300 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
————–
अरसीकेरे में खोपरा गोला का टेंडर 111.20 रुपए
वायदा में आए उछाल से जीरा हुआ महंगा
इंदौर. एनसीडीएक्स में जीरा का मार्च वायदा 3.64 प्रतिशत उछलकर 32985 रुपए पर पहुंच गया है, वहीं अप्रैल का कारोबार 2.40 प्रतिशत बढक़र 33105 रुपए रहा है। वायदा में आई तेजी से घरेलू स्तर पर जीरा महंगा हुआ है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि भारत दुनिया में जीरा का प्रमुख उत्पादक और उपभोक्ता है, गुजरात और राजस्थान का घरेलू उत्पादन में 90 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। हालांकि, बदलते मौसम और बढ़ते जोखिम के कारण जीरा किसान दूसरी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। जीरे का रकबा तो कम हुआ ही उत्पादन भी घट गया है, जिससे आपूर्ति में कमी आई है। इससे जीरे की कीमतें 70 साल के उच्च स्तर पर हैं। राजस्थान भारत का दूसरा सबसे बड़ा जीरा उत्पादक राज्य है। धीरे-धीरे यहां के किसान जीरे की खेती से दूरी बनाते जा रहे हैं। जीरे के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। जाहिर है, इस सबके चलते जीरे की कीमत ने नया रिकॉर्ड बना लिया।
शकर एस 3550 से 3570, शकर एम सुपर 3650 से 3675, एम शकर 3700 गुड़ भेली 2900 से 3000, कटोरा 3100 से 3200, ग्लास 4000 से 4200, लड्डू 3400, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 128 से 155, खोपरा बूरा 2000 से 3800 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 530 से 545, मिनिमटर 550 से 560, मटरदाना 575 से 590, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 295 से 310, ऊंझा 290 से 295, मीडियम 310 से 325, बेस्ट 350 से 360, सौंफ मोटी 165 से 180, मीडियम 185 से 210, बेस्ट 220 से 250, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 700 से 725, बेस्ट 750 से 775, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 408 से 411, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 650 से 775, बेस्ट 875 से 1050, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1425, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 875 से 900, मीडियम 1025 से 1075, बेस्ट 1225 से 1325, एक्सट्रा बेस्ट 1425 से 1825, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 535, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 150 से 175, मीडियम 200 से 215, बेस्ट 235 से 250, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 325, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1075 से 1150, बेस्ट 1250 से 1275, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1950 से 2000, 200 भरती 2350 से 2375, 250 भरती 2350 से 2400, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145 रुपए। केसर ब्रांडेड 144, लूज में 110 ले 139 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1660, रवा कट्टे में 1740, मैदा 1720, चना बेसन 3250 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———
300 रुपए क्विंटल सस्ता हुआ गेहंू
इंदौर. खुले बाजार में सरकारी गेहंू की बिक्री किए जाने से गेहंू की कीमतों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों में गेहंू 300 रुपए क्विंटल सस्ता हुआ है। मिल क्वालिटी गेहंू जो 2800 रुपए क्विंटल की रेंज पर था वह घटकर 2500 रुपए क्विंटल की रेंज पर आ गया है। बताया जा रहा है कि गेहूं की कीमतें कम करने की कवायद तेज हो गई है। पहले दिन रेकॉर्ड 9 लाख मीट्रिक टन की बिक्री हुई है। गेहूं का रिजर्व कीमत 2350 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई थी लेकिन 2650 तक गेहूं की बिक्री हुई है। सरकार की योजना के अनुसार नई फसल के आने तक गेहूं की सप्लाई बनाए रखने के लिए मार्च के दूसरे हफ्ते तक हर बुधवार को ई-ऑक्शन के जरिए गेहूं की खुले बाजार में बिक्री की जाएगी। मार्च के मध्य से नई फसल की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। मंडी में मिल क्वालटी 2500 से 2600, इंदौर (लोकवन) 2750 से 2800, इंदौर मालवराज 2500 से 2575, पूर्णा 2600 से 2650 रुपए क्विंटल। मक्का 2125 से 2150 रुपए क्विंटल बिकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो