scriptअंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से सोना-चांदी में बढ़त बरकरार | The rise in gold and silver continues in the international market | Patrika News
मंडी भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से सोना-चांदी में बढ़त बरकरार

इंदौर बाजार ….. 26-12-2022-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 55800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 68800 रुपए किलो

इंदौरDec 26, 2022 / 07:33 pm

विशाल मात

सराफा बाजार…
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के भाव उछल गए। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1804.60 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1798.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.72 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 53900 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 64850 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 55800 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 68800 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
बेहतर मांग से आलू-प्याज में तेजी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में बेहतर मांग से आलू-प्याज के भाव में तेजी रही। नए आलू की आवक 6000 बोरी रही। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 1500 से 1600 व राशन 1300 से 1500 रुपए क्विंटल बिका। नए प्याज की 22 हजार बोरी आवक हुई । प्याज नया 1800 से 2100, एवरेज 1400 से 1600, जूना 1700 से 1800, गोल्टा 800 से 1000, लहसुन ऊंटी सुपर 2600 से 3000, बोल्ड 2000 से 2500, एवरेज 1500 से 1700 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
सोया तेल में लेवाली अटकी
इंदौर. सोया तेल में ऊंचे भाव पर लेवाली कमजोर रहने से कीमतों में कमी देखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सस्ते आयातित तेल व घरेलू मांग कम होने से सोया तेल में लंबी तेजी के आसर नहीं है। कांडला सोया तेल का निचला स्तर निकट भविष्य में 1150 पर देखा गया। जानकारों की माने तो फरवरी-मार्च में कांडला स्पॉट सोया आयल 1400 के स्तर को छू सकता है। चीन का कोरोना संकट कम नहीं होता तब तक बाजार में उतार-चताव बना रहेगा। चीन में कोरोना संकेत काबू में आने के बाद सोया पाम तेल की मांग में सुधार होगा जिसके बाद हमें उपरोक्त उच्च स्तर देखने को मिलेंगे। सरसों तेल एक्सपेलर की कीमत 7 रुपये की तेजी के साथ 1364-1365 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई, जबकि कच्ची घानी की कीमत 7 रुपये की तेजी के साथ 1374-1375 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई। इस बीच कांडला में कच्चे पाम तेल की कीमत 884 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर स्थिर है, जबकि सरसों खली का भाव पांच रुपये की गिरावट के साथ 2680-2685 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ। राजस्थान में सरसों की आवक 90000 बैग, मध्य प्रदेश में 30000 बैग, उत्तर प्रदेश में 30000 बैग, हरियाणा और पंजाब में 30000 बैग, गुजरात में 10000 बैग और अन्य बाजारों में 75000 बैग होने का अनुमान है। देश भर में कुल आवक 2.65 लाख बैग बताई गई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1590 से 1610, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1265 से 1270, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1280 से 1285, मुंबई सोया रिफाइंड 1270 से 1275, मुंबई पाम तेल 938, इंदौर पाम 1000, राजकोट तेलिया 2510, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 1180 रुपए।
तिलहन : सरसों 6000, रायड़ा 5800 से 5900, सोयाबीन 4800 से 5545 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41200 से 41500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5650, लक्ष्मी 5575, कास्ता 5550, खंडवा 5550, रुचि 5525, धानुका 5650, एमएस नीमच 5650, पचोर 5575, प्रकाश 5600, सिवनी 5600 व एवी 5550 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3025 रुपए।
—-
दाल मिलों की दलहनों में खरीदी कमजोर
इंदौर. दालों की बिक्री कम होने के कारण मिलों की दलहनों में खरीदी कमजोर हो चली है। मांग कम होने से चना, तुवर और मूंग की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है। आयातित मालों के भाव दबे रहे से मसूर में उठाव नहीं आ रहा है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 4600, काबुली सूडान 6150, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6200, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर लेमन 6950, तुवर अरुषा 5850, तुवर मोजांबिक 5800, गजरी 5750, तुवर लेमन 7100 व उड़द एफएक्यू 6850 रुपए।
दलहन- चना 5100, विशाल 4800 से 4875, डंकी चना 4300 से 4500, मसूर 6100 से 6125, तुवर महाराष्ट्र 7200 से 7400, कर्नाटक 7400 से 7600, निमाड़ी 6000 से 7000, मूंग बारिश का 6800 से 7500, मूंग पुराना 7000 से 7300, एवरेज 6000 से 6800, उड़द 6800 से 7200, मीडियम 5500 से 6300, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6050 से 6150, मीडियम 6210 से 6350, बोल्ड 6450 से 6550, मसूर दाल मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, तुवर दाल सवा नंबर 8200 से 8300, फूल 9000 से 9100, बेस्ट तुवर दाल 9500 से 10800, मूंग दाल मीडियम 8900 से 9000, बोल्ड 9100 से 9200, मूंग मोगर 9500 से 9600, बोल्ड 9700 से 9800, उड़द दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, उड़द मोगर 9200 से 9500, बोल्ड 9300 से 9400 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15000, (42-44) 14800, (44-46) 14600, (58-60) 13200 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
————–+
नेफेड की खरीदी निलकने पर महंगा होगा खोपरा गोला
आवक में जोरदार वृद्धि से खारक मंदी की ओर
इंदौर. पिछले दिनों खारक की आवक कस्टम चेकिंग के कारण कमजोर हो गई है थी, जिससे भाव एकाएक बढ़ाए गए थे, लेकिन अब पूरे भारत में आवक का दबाव बनने लगा है, जिससे खारक के दाम मंदी की ओर बढ़ चले है। सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण तरफ के लोक भी मौसमी खरीदी में खजूर खाना पसंद कर रहे है, जिससे खारक की मांग ग्रामीण तरफ से कम होती जा रही है। खजूर की मीडियम रेंज 60 से 80 रुपए किलो है, जबकि ऊंचे में यह 200 से 250 रुपए बिक रहा है। उत्पादक केंद्रों पर नेफेड की खोपरा गोला में खरीदी निकलने की उम्मीद है, जिससे भाव 10 रुपए किलो बढ़ सकता है। लौंग में तेजी बनी हुई है। ऊंचे भाव पर जीरे में मुनाफा बिकवाली निकली है।
शकर एस 3575 से 3600, शकर एम सुपर 3650 से 3700, एम शकर 3750 गुड़ भेली 2900 से 3000, कटोरा 3100, ग्लास 3600 से 3800, लड्डू 3400, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 145 से 175, खोपरा बूरा 1950 से 3400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 520 से 523, मिनिमटर 535 से 537, मटरदाना 560 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 277 से 290, ऊंझा 295 से 300, मीडियम 310 से 320, बेस्ट 325 से 330, सौंफ मोटी 160 से 175, मीडियम 185 से 200, बेस्ट 220 से 245, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 675 से 700, बेस्ट 725 से 750, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 350 से 360, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 550 से 675, बेस्ट 775 से 950, एक्सट्रा बेस्ट 1150, से 1325, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 875 से 900, मीडियम 1025 से 1075, बेस्ट 1225 से 1325, एक्सट्रा बेस्ट 1425 से 1825, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 535, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 150 से 175, मीडियम 200 से 215, बेस्ट 235 से 250, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 325, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1075 से 1150, बेस्ट 1250 से 1275, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता मोटा 1675 से 1700, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1400 से 1450, 160 भरती 1650 से 1700, 200 भरती 2000 से 2050, 250 भरती 2250 से 2300, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145 रुपए। केसर ब्रांडेड 144, लूज में 110 ले 139 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1480, रवा कट्टे में 1650, मैदा 1541, चना बेसन 3275 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———
गेहंू और मक्का के भाव तेज
इंदौर. आवक कम होने के साथ बेहतर मांग से गेहंू और मक्का के भाव तेज रहे। मक्का 2225 से 2250 रुपए क्विंटल बिकी। मिल क्वालटी 2700 से 2750, इंदौर (लोकवन) 2850 से 2900, इंदौर (मालवराज मिल) 2600 से 2650, मालवराज कलरदार 2550, बेस्ट 2575, लोकवन पूर्णा 2800 से 2850, जीके औरंगाबाद 3120, संघवी मालनपुर 2800, संघवी देवास 2800, संघवी निमरानी 2850, अक्षत निमरानी 2880 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से सोना-चांदी में बढ़त बरकरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो