scriptसोना-चांदी में मांग कमजोर | Weak demand in gold and silver | Patrika News

सोना-चांदी में मांग कमजोर

locationइंदौरPublished: Nov 26, 2022 06:46:01 pm

इंदौर बाजार 26-11-2022- आरटीजीएस में सोना कैडबरी 54000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 63000 रुपए किलो रही।

सोना-चांदी में मांग कमजोर

सोना-चांदी में मांग कमजोर

सराफा बाजार…
इंदौर. सराफा बाजार में सामान्य कारोबार के बीच ग्राहकी कमजोर रहने से सोना-चांदी की कीमतों में उठाव नहीं आ रहा है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1760.70 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1755.30 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 21.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 21.44 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में सोना कैडबरी (99.50) 52650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 61000 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 54000 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 63000 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
नए आलू की कीमतों में उछाल
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में नए आलू की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। नए आलू की आवक बढक़र 300 बोरी रही। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 3200 से 3300 व राशन 2400 से 2600 रुपए क्विंटल बिका। नए प्याज की 13000 बोरी आवक हुई । मंडी में पुरानी प्याज की 45 हजार, आलू की 14 हजार व लहसुन की 13 हजार बोरी आवक हुई। प्याज बेस्ट 1000 से 1300, एवरेज 600 से 1000, गोल्टा 300 से 400, गोल्टी 200 से 250, आलू ज्योति 1300 से 1500, मीडियम 800 से 1200, लहसुन ऊंटी सुपर 3000 से 3500, बोल्ड 2000 से 2500, एवरेज 1500 से 1700 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
विदेशी बाजारों में गिरावट से सोया तेल नरम
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोया तेल के भाव नरम रहे। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तेजी-मंदी सरकारी निर्णय पर निर्भर होगी। 20 दिसंबर को वायदे का नोडिफिकेशन जारी होना है, यदि वायदा शुरू होता है तो बाजार में तेजी-मंदी का दौर शुरू हो जाएग। डेढ़ साल पहले सेबी ने आदेश जारी कर तिलहन जिंसों के वायदा कारोबार को प्रतिबंधित कर दिया था। मई 2022 तक प्रतिबंध जारी रहना था, हालांकि बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया था।
व्यापारिक सूत्रों का कहना है की आने वाले दिनों में खाने के तेल की महंगाई से कुछ राहत मिल सकती है। असल में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोयाबीन लुढक़ सकता है। शनिवार को रिफाइंड सोया तेल का भाव भी ढाई महीने के निचले स्तर पर आ गया था। फिलहाल सोयाबीन में इसी तरह गिरावट बनी रही तो आगे खाने के तेल की कीमतों में भी कमजोरी आएगी।
सामान्य हो रही सूरजमुखी तेल की आपूर्ति
युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से खाद्य तेल का आयात चार महीने के अंतराल के बाद सितंबर से दोबारा सुचारु होने के बाद भारत में सूरजमुखी तेल की आपूर्ति सामान्य होने लगी है। हालांकि तुर्की और संयुक्त राष्ट्र द्वारा द्वारा कराए गए एक समझौते के कारण यूक्रेन से शेष दुनिया को खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति बहाल हो गई है। भारत 19 से 25 लाख टन कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात करता है, जिसमें लगभग 85 फीसदी आपूर्ति यूक्रेन और रूस से होती है। सितंबर में भारत ने यूक्रेन से 2,937 करोड़ टन सूरजमुखी तेल का आयात किया। उसी महीने रूस से करीब 3,217.8 करोड़ टन खाद्य तेल का आयात हुआ। युद्ध शुरू होने के बाद से ही अर्जेंटीना खाद्य तेल का शीर्ष आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है। सितंबर में अर्जेंटीना से 6,092.1 करोड़ टन खाद्य तेल का आयात हुआ। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण मुंबई के बाजारों में आयातित सूरजमुखी तेल के दाम काफी बढ़ गए। युद्ध से पहले कीमत 1,400 से 1,500 डॉलर प्रति टन थी जो करीब 40 फीसदी बढक़र मार्च, अप्रैल और मई में लगभग 2,150 डॉलर प्रति टन हो गई। अक्टूबर 2022 में मुंबई के बाजारों में सूरजमुखी तेल की कीमत करीब 1,411 डॉलर थी जो अक्टूबर 2021 की कीमत के लगभग बराबर है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1530 से 1550, मुंबई मूंगफली तेल 1530, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1315 से 1320, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1285 से 1290, मुंबई सोया रिफाइंड 1330 से 1335, मुंबई पाम तेल 970, इंदौर पाम 1020, राजकोट तेलिया 2350 से 2400, गुजरात लूज 1480, कपास्या तेल इंदौर 1235 रुपए।
तिलहन : सरसों 6000 से 6200, रायड़ा 5800 से 5900, सोयाबीन 5200 से 5595 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40500 से 41500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5650, लक्ष्मी 5575, कास्ता 5500, खंडवा 5600, रुचि 5500, धानुका 5545, एमएस नीमच 5550, पचोर 5500, प्रकाश 5500, सिवनी 5700 व एवी 5500 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2200, देवास 2200, उज्जैन 2200, खंडवा 2175, बुरहानपुर 2175, अकोला 3150 रुपए।
—-
आयातित मालों में आई गिरावट से तुवर दाल के दाम घटे
इंदौर. अफ्रीकन तुवर की आवक बढऩे के साथ दामों में आई कमी से घरेलू स्तर पर तुवर दाल के भाव कम हुए है। दाल कारोबारियों का कहना है कि दालों में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है साथ ही आयात बढऩे से दलहनों की कीमतें कम हुई है, जिससे दालों में उठाव नहीं है। आने वाले दिनों में शादी-ब्याह वालों की खरीदी निकलने की उम्मीद लगाई जा रही है। चने के भाव में हल्का सुधार आया है, लेकिन आगे लंबी तेजी नहीं बताई जा रही है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया तंजानिया 4750, काबुली सूडान 6150, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6350, तुवर लेमन 6925, तुवर मोजांबिक सफेद 5600 व उड़द एफएक्यू 6825 रुपए तेज रही।
दलहन- चना 4950 से 5000, विशाल 4600 से 4800, डंकी चना 4100 से 4400, मसूर 6300 से 6325, तुवर महाराष्ट्र 7200 से 7400, कर्नाटक 7500 से 7700, निमाड़ी 6600 से 7000, मूंग बारिश का 6800 से 7300, मूंग पुराना 7000 से 7200, एवरेज 6000 से 6600, उड़द 7000 से 7100, मीडियम 5500 से 6500, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 5900 से 6000, मीडियम 6100 से 6200, बोल्ड 6300 से 6400, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 8300 से 8400, फूल 9100 से 9200, बेस्ट तुवर दाल 9600 से 10900, मूंग दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9200 से 9300, मूंग मोगर 9600 से 9700, बोल्ड 9800 से 9900, उड़द दाल मीडियम 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, उड़द मोगर 9200 से 9300, बोल्ड 9400 से 9500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 13400, (42-44) 13200, (44-46) 13000, (58-60) 12400 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500 , दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, बासमती सेला 7500 से 9500, मोगरा 4000 से 6000, दुबराज 3500 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8000, राजभोग 7000, परमल 2550 से 2700, हंसा सेला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपए।
—–
आवक का दबाव बना रहने से बादाम के भाव घटे
पिछले साल के मुकाबले गोंद 20 रुपए महंगी
इंदौर. किराना बाजार में गोंद के भाव में तेजी आई है। व्यापारियों का कहना है कि गोंद का भाव पिछले साल के मुकाबले 20 रुपए महंगा है। बाजार में गोंद नाइजीरिया का 140 से 200 व धावड़ा का 400 से 700 रुपए बिका। आवक का दबाव रहने से बादाम के भाव में गिरावट बनी रही।
शकर एस 3650 से 3660, शकर एम सुपर 3720 से 3750, एम शकर 3825 गुड़ भेली 3400 से 3500, कटोरा 3500, ग्लास 4200 से 4500, लड्डू 4000, बर्फी 4300, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 4900 से 4950, मीडियम 5000 से 5100, बेस्ट 5150 से 5250, वरलक्ष्मी 50 किलो 5700, ग्लास 5850 से 6800, वरलक्ष्मी (1 किलो पैकिंग) 6300, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6110, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 6180, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 6380, सच्चामोती एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 6350, लूज कॉमन वैराटी (25 किलो) 5740 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 145 से 180, खोपरा बूरा 2050 से 3300 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 520 से 523, मिनिमटर 535 से 537, मटरदाना 560 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 260 से 265, ऊंझा 275 से 282, मीडियम 285 से 295, बेस्ट 301, सौंफ मोटी 160 से 175, मीडियम 185 से 200, बेस्ट 220 से 245, बारीक 185 से 225, लौंग चालू 675 से 700, बेस्ट 725 से 740, दालचीनी 275 से 290, जायफल 700 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 600 से 675, बेस्ट 725 से 875, पत्थरफूल 325 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 425 से 440, तेजपान 88 से 90, तरबूज मगज 350 से 360, नागकेसर 675 से 725, सौंठ 190 से 225, खसखस चालू 550 से 675, बेस्ट 775 से 950, एक्सट्रा बेस्ट 1150 से 1325, धोली मूसली 975 से 1100, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 875 से 900, मीडियम 1025 से 1075, बेस्ट 1225 से 1325, एक्सट्रा बेस्ट 1425 से 1825, पानबार 1600 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 670 से 700, काजू डब्ल्यू वन 660 से 665, काजू एस डब्ल्यू 300- 650 से 660, एसएस डब्ल्यू 655, काजू जेएच 680 से 695, टुकड़ी 660 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 530 से 535, अमरीकन 580 से 585, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 165 से 185, मीडियम 205 से 220, बेस्ट 235 से 285, एक्सट्रा बेस्ट 290 से 340, किशमिश कंधारी 350 से 475, बेस्ट 490 से 540, इंडियन 180 से 200, बेस्ट 265, चारोली 1100 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मनुक्का 475 से 575, बेस्ट 675, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 800 से 950, बेस्ट 2200 से 2500, मखाना 425 से 650, बेस्ट 740 से 750, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885, नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1550 से 1550, 160 भरती 1750 से 1800, 200 भरती 2200 से 2250, 250 भरती 2350 से 2400, देशी कपूर 945 से 950, पूजा बादाम 90 से 100 बेस्ट 160 से 165, पूजा सुपारी 460 से 475, अरीठा 130 से 145, केसर 155 से 160, बेस्ट 168, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1480, रवा कट्टे में 1650, मैदा 1541, चना बेसन 3225 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।

गेहूं में सुधार
इंदौर. मिल वालों की मांग से गेहंू के भाव में सुधार आया। छावनी अनाज मंडी में गेहंू की 800 व मक्का की 700 बोरी आवक हुई। मक्का 2150 से 2175 रुपए क्विंटल बिकी। इंदौर (लोकवन) 2550 से 2600, इंदौर (मालवराज मिल) 2400 से 2450, मालवराज कलरदार 2425, बेस्ट 2500, लोकवन पूर्णा 2650 से 2750, संघवी मालनपुर 2600, संघवी देवास 2700, संघवी निमरानी 2770, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद (मिल क्वालिटी) 2700, बजरंग एग्रो घाटबिल्लोद (मालवराज) 2450, अक्षत निमरानी 2760 रुपए क्विंटल।
गेहूं की कीमतों में असामान्य वृद्धि को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे- केंद्र सरकार

नई दिल्ली. लाइव मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिकए केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया किए अगर देश में गेहूं की कीमतें असामान्य रूप से बढ़ती हैंए तो वह कदम उठाएगीए जबकि वह खुदरा बाजार में कीमतों की बारीकी से निगरानी कर रही है। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा किए गेहूं और चावल के भंडार की स्थिति सरकार की बफर जरूरतों से ऊपर है।चोपड़ा ने कहाए चावल के दाम एकदम सपाट हैंण् जबकि मई में गेहूं प्रतिबंध लागू होने के बाद खुदरा में गेहूं की कीमतों में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यदि हम न्यूनतम समर्थन मूल्य ;एमएसपीद्ध में वृद्धि को ध्यान में रखते हैंए तो मूल्य वृद्धि 4.5 प्रतिशत है।
मई 2022 मेंए केंद्र सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सितंबर में फिर से केंद्र ने चावल के उत्पादन में गिरावट की आशंका को देखते हुए टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। चोपड़ा ने कहा अगर हम कीमतों में किसी भी तरह की असामान्य वृद्धि देखते हैंए तो जाहिर हैए हम अपने आदेश पर कदम उठाएंगे। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के एमडी अशोक केके मीणा ने कहाए पिछले महीने की तुलना मेंए गेहूं के खुदरा और थोक मूल्यों और चावल के थोक मूल्य में मामूली वृद्धि हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो