script

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 10 राज्यों की महिला टीम पहुंची

locationमंडलाPublished: Mar 07, 2021 04:07:07 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

कल होगा फाइनल मुकाबला

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 10 राज्यों की महिला टीम पहुंची

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 10 राज्यों की महिला टीम पहुंची

सिझौरा. शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह स्पोट्र्स क्लब के तत्वावधान में ऑल इंडिया महिला ओपन बॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के सभी मैंच एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर संपन्न हो रही है। लगभग 10 राज्यों से महिला बॉलीबॉल टीम आ चुकी हैं। उदï्घाटन अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके का स्वागत बालिकाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति के साथ किया गया। खिलाडिय़ों का परिचय और टॉस के बाद मैच प्रारंभ हुआ। पहला मैच पंजाब और रायपुर की टीम के बीच सम्पन्न हुआ। सांसद ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महिला प्रतिभागियों को साइन ऑफ विक्टरी के साथ इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का समापन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन किया जाएगा। बताया गया कि महिला बॉलीबॉल प्रतियोगता जिले में पहली बार आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि कुल 30 मैच होने हैं और यह मैच अंतरराष्ट्रीय बॉलीबाल के नियमों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए और तृतीय पुरुस्कार 5 हजार रुपए रखा गया है। प्रतियोगता में पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित अन्य कई राज्यों की टीम हिस्सा ले रही हैं।


कार्यक्रम में क्षेत्र के कमेंटेटर अशोक वाजपेयी, बलराम पुरी गोस्वामी, प्रहलाद साहू और राकेश क्रान्त द्वारा कमेंट्री की जा रही है। खिलाडिय़ों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए डॉ मुकेश झारिया एवं महिला डॉक्टर सहित उनकी टीम द्वारा तीन दिनो तक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में बिछिया नगर निरीक्षक द्वारा महिला पुलिस बल और अन्य टीम का सहयोग दिया जा रहा है। महिला प्रतिभागियों हेतु स्वास्थ्य, सुरक्षा, रुकने एवं भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुनील नामदेव, नप बिछिया अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कोकडिय़ा, आलोक दीक्षित, जवाहर साहू, अशोक नानकानी, राजकुमारी धुर्वे, रौशन साहू, शशिकान्त श्रीवास्तव, प्रकाश साहू, विकास पिपरसनियां, नीरज भट्ट, विनोद यादव, डीएस उइके, आत्मजीत सिंह, अनिल राय, रोशनी उइके, शाहीन खान, ज्ञानेंद्र शुक्ल सभी शिक्षक सहित क्षेत्र के सैकड़ों दर्शक नागरिक उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो