script

30 सितंबर से हड़ताल पर होंगे 108 एम्बुलेंस कर्मचारी

locationमंडलाPublished: Sep 17, 2020 04:27:04 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर दिया अल्टीमेटम

30 सितंबर से हड़ताल पर होंगे 108 एम्बुलेंस कर्मचारी

30 सितंबर से हड़ताल पर होंगे 108 एम्बुलेंस कर्मचारी

मंडला. 30 सितंबर से 108 एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। इसकी चेतावनी 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने अपर कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दी है। एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि हमारी लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इसलिए हमें मजबूरी में हड़ताल पर जाने का फैसला लेना पड़ा है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इससे पहले भी कई बार शासन व प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रदेश में चल रही एम्बूलेंस कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों से अवगत कराया था। लेकिन विभाग व शासन दोनों ही उनके प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। कई बार इन्हीं कारणों से कर्मचारियों को हड़ताल जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश पिछले लगभग कई महीनों से सरकार व विभाग तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि 29 सितंबर तक हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के 108 एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिगित्सा हेल्थ केयर की होगी।


108 एंबुलेंस कर्मियों की मांगे
प्रदेश के 400 होल्ड कर्मचारियों को शीघ्र कार्य पर लिया जाए।
कर्मचारियों का वेतन अगले माह की 10 तारीख तक देना सुनिश्चित किया जाए।
पिछले 2 वर्षों के साथ इस वर्ष की वेतन वृद्धि कर पिछले 2 वर्षों का बोनस दिया जाए।
मध्य प्रदेश में कार्यरत 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार द्वारा एक समिति बनाई जाए। इसमें प्रबंधन एवं संघ के पदाधिकारियों को शामिल किया जाए।
कोरोना काल में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए एवं कर्मचारियों का ट्रांसफर प्रदेशलेवल से किया जाए। इसकी जानकारी संघ को भी दी जाए।
108 एंबुलेंस कर्मचारियों को पर्यप्त मात्रा में हैंडवाश सैनेटाइजर उपलब्ध करवाया जाए एवं प्रत्येक दिन एंबुलेंस को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जाए। इससे परिवहन के बाद कर्मचारी को व अन्य मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके।
कोरोना काल में 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि और वाहन खर्च उपलब्ध कराया जाए।
108 एंबुलेंस कर्मचारियों को 60 वर्ष की उम्र तक की सेवा की गारंटी प्रदान की जाए एवं सेवानिवृत्ति का प्रावधान किया जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो