यह आयोजन वैदिक काल के हवन कुंड के जीर्णोद्धार के लिए कराया जा रहा है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि, वर्षों पूर्व इस स्थान में 21 कुंडीय अनाज का हवन हुआ था। धार्मिक आस्था को बनाए रखने यहां 21 हजार नारियल और 250 किलो घी से महायज्ञ कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पत्नी ने की शिकायत, बोली- पति करता है घर में मिलावटी घी बनाने का धंधा
आसपास के संत भी कर रहे आयोजन में शिरकत
आयोजन में पंडित श्रीराम महाराज और ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। हवन के लिए रायसेन से पंडित को अमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आसपास के संत भी पहुंच रहे हैं। पंडित मदन गोपाल मिश्रा और अन्य संतो के सहयोग से 5 दिवसीय आयोजन कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- घर छोड़कर नहीं जाएंगे सुराणा गांव के लोग, मकान और दुकान पर 'बिकाऊ है' भी मिटाया, जानिए वजह
यज्ञ में शामिल हुए ये सदस्य
यज्ञ में सुशील कुमार झारिया, उदयराम झारिया, श्याम झारिया, लखन झारिया, हेमंत कुमार झारिया, कृष्ण कुमार झारिया, विवेक झारिया, कोमल प्रसाद झारिया, प्रदीप कुमार धुर्वे, ईश्वर प्रसाद झारिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।