इस दौरान एनएस यादव उपसंचालक बफर जोन, रविन्द्र मणी त्रिपाठी उपसंचालक कोर, एसएस सिंदराम सहायक संचालक हालौन, डॉ अमित पाटिल अध्यक्ष ईको विकास समिति गढी, तीरथ यादव अध्यक्ष ईको विकास समिति राम्हेपुर एवं रामप्रसाद धुर्वे अध्यक्ष परसामऊ भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश कुमार उईके परिक्षेत्र अधिकारी गढ़ी, गुरूदयाल साहू परिक्षेत्र अधिकारी सिझौरा, राजकृष्ण मरावी पस गढ़ी, राजेश कुमार झारिया पस पाण्डुतला, रामलाल यादव पस जैतपुरी, सुखलाल चौहान वनरक्षक, हरिलाल धुर्वे वनरक्षक, गौरी नदंनी मसराम वनरक्षक, देवेन्द्र कुमार मरकाम वनरक्षक, अवधकुमार पन्द्रे वनरक्षक, रूपसिंह मरावी वनरक्षक, शैलेन्द्र कुथे वनरक्षक, सुशील कुमार अग्निहोत्री वनरक्षक, विक्रमाचार्य पाण्डेय वनरक्षक, शकुन्तला धुर्वे वनरक्षक, रोशनी उईके वनरक्षक का विशेष योगदान रहा। जानकारी के अनुसार बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार के कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाता है। जैसे हॉटल प्रबंधन, भारी वाहन एवं जेसीबी चालक, ब्यूटी टेकनिशियन, सिलाई, कढाई, इलेक्ट्रेशियन, सिविल एवं वेल्डर आदि दिलाकर रोजगार से जोड़ा जा चुका है। इसी तारतम्य में एसके सिंह क्षेत्रसंचालक कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला के मार्गदर्शन में कमल किशोर चन्द्रवंशी, राज्य समन्वयक एलएंडटी से नरेश कुमार यादव उपसंचालक बफर जोन एवं सुनील कुमार सिंहा सहायक संचालक मलाजखंड द्वारा समन्वय स्थापित कर बफर क्षेत्र के समस्त पकिक्षेत्रों में रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर वर्ष 2021 में 400 बेरोजगार युवकों का चयन लार्सन एण्ड टुबो एलएंडटी कें सौजन्य से सिविल, वेल्डर, इलेक्ट्रेशियन, विधाओं में प्रशिक्षण के लिए किया गया है। पूर्व में एलएंडटी द्वारा 8 युवकों को प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार दिया गया है। जिससे उन्हें प्रति माह लगभग 18 हजार रुपए प्राप्त हो रहा है।