script6 भूख हड़ताल व 10 वन कर्मचरियों ने कराया मुडंन | 6 hunger strikes and 10 forest workers have done the mudan | Patrika News

6 भूख हड़ताल व 10 वन कर्मचरियों ने कराया मुडंन

locationमंडलाPublished: Jun 03, 2018 07:18:29 pm

Submitted by:

shivmangal singh

19 सूत्रीय मांगो को लेकर वन कर्मचारियों की हड़ताल जारी

6 hunger strikes and 10 forest workers have done the mudan

6 भूख हड़ताल व 10 वन कर्मचरियों ने कराया मुडंन

मंडला. मप्र वन कर्मचारी संघ अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चतकालीन हड़ताल कर रहा है। हड़ताल के 1१वें दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही। रविवार को हड़ताल में अपना विरोध दर्ज कराते हुए १० वन कर्मचारियों ने मुंडन कराया। वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बाल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार वन कर्मचारियों की मांग नहीं मान रही है। इसलिए उनके द्वारा हड़ताल की जा रही है। सरकार को नींद से जगाना जरूरी है, जिससे वन कर्मचारियों की समस्याओं की ओर उनका ध्यान जा सके। हड़ताल से वन क्षेत्र में वनप्राणियों की मौत हो रही है जिससे क्षुब्ध होकर १० कर्मचारियों ने स्वेच्छा से मुंडन कराया है। इसके साथ ही क्रमिक भूख हड़ताल के चौथे दिन ६ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसमें दिनेश तिवारी, हिदायत खान, आनंद धारवैया, राजेश तिवारी, महेश मेहदेले, लामू सिंह पतले आदि शामिल रहे। वहीं मुंडन कराने वाले कर्मचारियों में देवेश खराड़ी रेंजर, आनंद धारवैया स्थायिकर्मी, दिनेश तिवारी वनपाल, विकास चौरसिया कम्प्यूटर आपरेटर, मुन्ना लाल यादव स्थायिकर्मी, राजेश कुमार अर्सिया स्थायिकर्मी, जीवन लाल परते वनपाल, सुरेश बैरागी वनपाल, प्रेमलाल उइके स्थायिकर्मी, नन्हू मरावी स्थायिकर्मी शामिल रहे।
यह हैं प्रमुख मांगें
राजस्व व पुलिस के समान 13 माह का वेतन प्रदान किया जाए।
वन कर्मचारियों को सशस्त्र बल घोषित किया जाए।
वन रक्षक से लेकर प्रधान मुख्य वन रक्षक स्तर तक के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को वर्दी अनिवार्य की जाए।
वन रक्षकों की नियुक्ति दिनांक से ग्रेड पे 1900-5680 का लाभ दिलाया जाए।
वन सेवा के दौरान दिव्यांग कर्मचारियों को वन शहीद का दर्जा दिया जाए।
——————————————————–

कार्यशाला पांच जून को
मंडला. रामनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 5 जून को किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह आयोजन नजर कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण सोसाइटी द्वारा रामनगर में किया जाएगा। कार्यशाला का विषय ‘अपशिष्ट प्रबंधन से नर्मदा संरक्षणÓ है। इस कार्यक्रम में भोपाल से आए विशेषज्ञों द्वारा आम जन उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी। समस्त नागरिकों, सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं से सुबह ११ पहुंचने की अपील की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो