script

62 इको क्लब के विद्यार्थियों को मिला कान्हा को घूमने का मौका

locationमंडलाPublished: Jan 20, 2019 12:38:22 pm

Submitted by:

shivmangal singh

राष्ट्रीय प्रकृति दर्शन कैंप में शामिल हुए विद्यार्थी

62 Eco Club students meet Kanha to visit

62 इको क्लब के विद्यार्थियों को मिला कान्हा को घूमने का मौका

मंडला. राष्ट्रीय हरित कोर योजना के तहत पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल के मार्गदर्शन में जिले के 4 स्कूलों से 62 इको क्लब के छात्रों की उपस्थिति में राष्ट्रीय प्रकृति दर्शन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ साधना तिवारी मुख्य वैज्ञानिक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, अंजना तिर्की उपसंचालक राष्ट्रीय उद्यान कान्हा, विजय तेकाम सहायक आयुक्त जनजाति विकास के सहयोग से राष्ट्रीय उद्यान कान्हा का भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही जेएस धुर्वे प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय के सहयोग से तीन दिवसीय कैंप 16 से 18 जनवरी तक कान्हा किसली में लगाया गया। जिसमें में कान्हा के प्रभारी एसके सिन्हा एसडीओ कान्हा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों को वर्ड वाचनेचर ट्रेल, समूह चर्चा प्रोग्राम डिस्कशन तथा ड्राइंग कंपटीशन जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जैव विविधता एवं पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से अनेक विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर नेचर गाइड फग्गन सिंह मरावी द्वारा बफर जोन में 3 किलोमीटर जंगल के अंदर छात्रों को ले जाकर कान्हा में पाए जाने वाले वनस्पति, वृक्ष, सूक्ष्म जीव तथा वन्य जीवो की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम नेतृत्व एवं संयोजन पर्यावरणविद इको क्लब प्रभारी राजेश क्षत्री द्वारा किया गया। शिविर के दौरान अशोक बंजारा वनपाल बच्चों को कान्हा पार्क के 3 किलोमीटर नेचर ट्रेल पार्क का अवलोकन कराया। उन्होंने कान्हा को पूरी दुनिया की जैव विविधता की खुली प्रयोगशाला के रूप में बताया। सभी छात्रों ने इसे अध्ययन किया तथा हर प्वाइंटो को नोट किया। छात्रों को वापस आकर उन्हें आपस में चार ग्रुप बनाकर डिस्कशन किया गया। हर ग्रुप को होमवर्क भी दिया गया। रात्रि को भोजन के पूर्व कान्हा उद्यान के द्वारा प्रायोजित फिल्म भी दिखाई गई। शिविर के दूसरे दिन छात्रों को जैवविविधता सुरक्षा सूक्ष्म जीव एवं टाइगर की गणना तथा जीवो की गणना से अनेक जानकारी दी। उन्होंने खेल-खेल में मनोरंजन के साथ विद्यार्थियों को जीवन एवं प्रकृति के दर्शन कराया। इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने बच्चों को जीवन सेे जुड़ी अनेक जानकारियां जंगल की कहानी के रूप में उन्होंने प्रदान की। छात्रों के द्वारा एक ड्राइंग कंपटीशन एवं ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया। जिसमें मैडम जैमिनी जिओ लिस्ट के द्वारा छात्रों को सूक्ष्मजीवों एवं जंगल के संबंध में जानकारी प्रदान की। टाइगर विशेषज्ञ उपेंद्र दुबे वन्य जीव संरक्षण संस्थान के द्वारा जंगल एवं बाघों के संबंध में विद्यार्थियों के अनेक जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए बाघों की उपयोगिता के बारे में जानकारी इको क्लब के छात्रों को दी।
तीसरे दिवस छात्रों को जिप्सी द्वारा जंगल सफारी कराई गई। छात्रों ने अनेक जंगल के जानवरों का दर्शन किया। छात्र यह सभी जंगल के जानवरों को देखकर अत्यंत खुश हुए। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर महेश मिश्रा एवं राज्य शिक्षा अधिकारी दिलीप चक्रवर्ती एफको एनजीसी के प्रयासों से सभी छात्रों को प्रमाण पत्र जेएस धुर्वे प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय ज्ञान सिंह मरावी डिप्टी रेंजर्स खटिया के द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस आयोजन में वीरेंद्र बैरागी गेट प्रभारी, अशोक बंजारा केंट प्रभारी, शिव शंकर पांडे, मोना टेमरे, लतेश्वर पाठक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो