मंडलाPublished: Oct 14, 2023 01:33:05 pm
Mangal Singh Thakur
आयुष्मान भव अभियान : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास में हुआ शिविर का आयोजन
मंडला. आयुष्मान भव अभियान एक व्यापक राष्ट्र व्यापी स्वास्थ्य सेवा की पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करना है। यह अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है और स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन का प्रतीक है। इसका मुख्य उद्देश्य भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए हर गांव और शहर में व्यापक स्वास्थ्य सेवा कवरेज का विस्तार करना है और यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।