scriptमानदेय काटे जाने के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं | Anganwadi workers and helpers against honorarium being deducted | Patrika News
मंडला

मानदेय काटे जाने के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं

भूखहड़ताल के बाद सौंपा ज्ञापन

मंडलाAug 09, 2019 / 05:38 pm

Mangal Singh Thakur

Anganwadi workers and helpers against honorarium being deducted

मानदेय काटे जाने के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं

मंडला. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन सीटू मध्य प्रदेश के द्वारा सरकार के वादाखिलाफी और 1500 मानदेय काटे जाने के विरोध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट मार्ग में संगठन द्वारा प्रदर्शन किया गया। दो दिवसीय आंदोलन के पहले दिन भूखहड़ताल कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग रखी है कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में कटौती का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। केंद्र सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्घि की राशि का 1 अक्टूबर 2018 से एरियस सहित अविलंब भुगतान किया जाए एवं मानदेय को प्रत्येक माह में नियमित रूप से भुगतान की व्यवस्था की जाए। यह तीन प्रमुख मांगों को लेकर जिलेभर से आए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर निवास विधायक अशोक मर्सकोले पहुंचे और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया।
ये है कारण
कार्यकर्ताओं ने कहा गया कि 5000 मानदेय बढ़ोतरी 1 जून से लागू की गई थी और मानदेय मिल भी रहा था। अचानक प्रदेश सरकार ने बढ़े हुए मानदेय कटौती के संशोधित आदेश जारी किए। जिसमें मानदेय में की गई 5000 की बढ़ोतरी में से 1500 रुपए कम कर दिए गए। जिसे लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों में खासा आक्रोश है। संगठन द्वारा बताया गया कि 10 हजार मिलने वाला मानदेय अब 8 सौ 500 हो गया है। संगठन ने तत्काल संशोधित आदेश को निरस्त करने की मांग रखी है।

Home / Mandla / मानदेय काटे जाने के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो