script16 दिन से हड़ताल पर आशा, उषा | Asha, Usha on strike for 16 days | Patrika News

16 दिन से हड़ताल पर आशा, उषा

locationमंडलाPublished: Jun 17, 2021 12:22:01 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

सुध लेने वाला कोई नहीं, जिला अस्पताल में धरना

16 दिन से हड़ताल पर आशा, उषा

16 दिन से हड़ताल पर आशा, उषा

मंडला. जिले में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा उषा कार्यकर्ता एक जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिससे विभिन्न शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने 16 जून से जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिले के सभी विकास खंडों में प्रदर्शन जारी है लेकिन अब तक किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारियों ने इनकी सुध नहीं ली। इन्होने हड़ताल के दौरान अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर सीएमएचओ, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा है। आशा, उषा और आशा सहयोगनी संघ की जिला सचिव राधा शर्मा ने बताया कि इस बार आशा, उषा और आशा सहयोगिनी आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगी। हड़ताल के कारण ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।


बुधवार को कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। खासकर कोविड-19 का टीकाकरण भी प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांचें नहीं हो पा रही हैं। माता और नवजात शिशुओं की देखभाल नहीं हो पा रही है। ग्रामीण अंचलों में परिवार नियोजन के साधन का वितरण भी नहीं हो पा रहा है। हड़ताल के कारण संस्थागत प्रसव में कमी हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो