scriptAuto temporary stands built in the busiest areas of the city | नगर के व्यस्ततम इलाकों में बन चुके ऑटो अस्थाई स्टैंड | Patrika News

नगर के व्यस्ततम इलाकों में बन चुके ऑटो अस्थाई स्टैंड

locationमंडलाPublished: Nov 19, 2022 01:07:44 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

ऑटो की धमाचौकड़ी से राहगीर परेशान

नगर के व्यस्ततम इलाकों में बन चुके ऑटो अस्थाई स्टैंड
नगर के व्यस्ततम इलाकों में बन चुके ऑटो अस्थाई स्टैंड

मंडला. जिला मुख्यालय में ऑटो की धमाचौकड़ी मुसीबत बनी हुई है। नगर के व्यस्ततम इलाकों में ऑटो अस्थाई स्टैंड बना चुके है। सवारियों के लिए मुख्य बाजार और चौराहों में ऑटो का डेरा रहता है। लेकिन प्रशासन के द्वारा ऑटो के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। जिससे समस्या बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक मंडला शहर में ऑटो अव्यवस्था फैला रहे है। मंडला के व्यस्थम इलाके सब्जी मंडी रोड, बड़ चौराहा, चिलमन चौक, तहसील तिराहे में ऑटो आकर खड़े हो रहे हैं। यहां सवारी बैठाने के लिए ऑटो की लाइन लगने से आवाजाही करने वालों को परेशानी हो रही है। जाम के हालात निर्मित होते है। शाम के समय पैदल चलना मुश्किल है। हद तो तब होती है जब यहां यातायात पुलिस के प्वाइंट लगे होने के बाजवूद ऑटो खड़े कर सड़क में अव्यवस्था बनाई जाती है। यहां बाजार मे ऑटो की धमाचौकड़ी से विवाद की स्थिति निर्मित होती है। हादसे की संभावना बनी रहती है। खासकर चिलमन चौक में पड़ाव मार्ग ऑटो चालक ब्लाक कर देते है । इस स्थिति में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। चालकों के द्वारा पूरे शहर में मनमानी की जा रही है। लेकिन कोई ध्यान देने वाला नही है। समस्या बनी हुई है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.