ग्राम रमतिला में है यह भुक्का पंडा धाम
मंडला
Published: June 25, 2022 12:51:05 pm
मंडला. आध्यात्मिक चिकित्सा के लिए भुक्का पंडा धाम मप्र व छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जहां उन्हें सादगी पूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मवई विकासखंड के ग्राम रमतिला के बांधाटोला में अंध्रा झाप छिन्दीगढ़ भुक्का पंडा धाम स्थित है। इस मढ़िया में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से लोग आध्यात्मिक चिकित्सा के लिए आते हैं। कुछ लोग उपचार कराने यहां रुकते भी हैं। इस क्षेत्र प्रकृति सौंदर्य से भरपूर है। यहां के पंडा मुन्ना मरावी ने बताया कि धाम में सफेद वस्त्र पहनकर आने का नियम बनाया गया है। यहां शराब पीकर आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाता। आने वाले लोगों को शराब व अन्य बुरी लत को छोड़ने व सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। मुन्ना मरावी लोगों से सत्यधर्म पर चलने का आव्हान करते हैं। बाड़ी में अनेकों प्रकार के वनोषधियां लगाइ गइ हैं। जिनसे उपचार किया जाता है। क्षेत्र के आसपास पहाड़ी में हरियाली लोगों को शांति प्रदान करती है। ग्राम पंचायत ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मढ़िया के सामने एक सामुदायिक भवन बनवाया हैै। भवन के करीब एक कच्चा टपरा भोजन बनाने के लिए रसोइघर के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है। हालांकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाघर ना होने के कारण परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए आवेदन भी दिया गया है। लोगों का कहना है कि मढ़िया के सामने स्थित भवन में खिड़की और चैनल गेट लगाया जाए और विद्युत व्यवस्था बनाई जाए। किचन शेड बनाया जाए। सुविधाघर का निर्माण किया जाए। मवई मुख्य मार्ग से मढ़िया पहुंच मार्ग कच्चा है। जिसके कारण बारिश के समय आवागमन में परेशानी होती है। जिसे सीमेंटीकरण कराने की मांग की गइ है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें