जामगांव और इंद्री में भाजपा ने लगाई किसान चौपाल
किसानों को दी गई कृषि कानून की जानकारी

चिरईडोंगरी. भाजपा मंडल चिरईडोंगरी के जामगांव और इंद्री में किसान चौपाल लगाई गई। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के किसान कानून को लेकर भाजपा के वक्ता द्वारा किसानों के बीच बैठकर किसान बिल के फायदे बताए गए। जामगांव में जिला भाजपा से वक्ता भगवती श्रीधर जिला पंचायत सदस्य ने किसान कानून को लेकर किसानों के भ्रम और संसय को दूर किया एवं विस्तार से किसान बिल के बारे में बताया की मोदी सरकार के इस किसान हितेषी बिल से किसानों की आय दोगुनी होगी, मण्डिया समाप्त नहीं की जाएगी, समर्थन मूल्य अच्छा मिलेगा, किसानों की हर समस्या सरकार सुनेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा, भरत यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष, राजेन्द्र ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष, भारत भोरिया, कन्हैया यादव, भोला कुड़ापे, नरेंद्र यादव, तिलकराम साहू, रघुराज पटेल, गोधन कावले, मनोज तिवारी, किसन मरावी, नंदकिशोर भांवरें, माला तेकाम आदि उपस्थित रहे।
कृषि मंडी में किसान चौपाल का आयोजन
भाजपा मंडल घुघरी द्वारा कृषि मंडी में किसान चौपाल लगाई गई। जिला भाजपा से वक्ता के रूप में नीरज मरकाम कृषि सभापति जिला पंचायत मंडला ने किसान कानून को विस्तार से बताया एवं किसानों की समस्याओं को भी सुना। किसान चौपाल कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, दुर्गेश चौकसे, नंदकिशोर पांडेय, जिला सह कार्यालय प्रभारी युवा मोर्चा मंडला दीपक नामदेव, घुघरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे, दुर्गेश प्रजापति उपस्थित रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Mandla News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज