मंडला

गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

पति व ननद ने रस्सी में बांधकर मारपीट की

मंडलाMar 21, 2019 / 03:01 pm

amaresh singh

गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

मंडला। हिरदेनगर चौकी के अंतर्गत गर्भवती महिला के साथ उसके पति व ननद के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को जानकारी लगने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ननद और पति ने मिलकर गर्भवती महिला को बांध के पीटा महिला को मरा हुआ समझ कर झाडिय़ों में फेंक दिया। मामला रामनगर से 2 किलोमीटर दूर ग्राम रामपुर में का है। महिला की हालत बहुत गंभीर है। हाथ पैर पर अधिक चोट है। लकड़ी से पीटने की बात सामने आई है। घायल महिला ने खुद 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस एवं स्टाफ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राजाराम यादव, पायलट महेंद्र रजक ने देखा तो घायल महिला बहुत गंभीर हालत में थी। बताया गया कि लड़की ससुराल में थी दोनों बहन और उसके पति किसी बात को लेकर बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल महिला का नाम दुलारी बाई पति राजकुमार यादव (25) बताया गया है। दुलारी बाई के पिता चंदन लाल ने बताया लड़की का पति और उसकी दोनों बहनों ने रस्सी में बांधकर मारा है। जिसकी सूचना आस पड़ोस के लोगों ने दी है। महिला को 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Hindi News / Mandla / गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.