धान की बंपर आवक, खरीदी का लक्ष्य पार
मंडलाPublished: Mar 17, 2023 08:08:14 pm
1.95 लाख एमटी का था लक्ष्य, अब तक की स्थिति में 2.07 लाख एमटी की हो चुकी खरीदी


धान की बंपर आवक, खरीदी का लक्ष्य पार
मंडला. इस बार जिले के धान खरीदी केन्द्रों में धान की बंपर आवक हुई है। इसके चलते लक्ष्य से अधिक की खरीदी हो गई है। इस बार धान खरीदी का लक्ष्य 1 लाख 95 मेट्रिक टन (एमटी) का रखा गया था जिसमें अब तक की स्थिति में करीब 2 लाख 7 हजार मेट्रिक टन की खरीदी हो चुकी है जबकि अभी खरीदी समाप्ति के लिए तीन कार्य दिवस का समय बाकी है।