scriptधू-धू कर जला अहंकारी रावण का पुतला | Burning effigy of effigy Ravana | Patrika News

धू-धू कर जला अहंकारी रावण का पुतला

locationमंडलाPublished: Oct 10, 2019 05:59:40 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

स्टेडियम ग्राउंड के पास किया पुतला दहन।

धू-धूकर जला अहंकारी रावण का पुतला

धू-धूकर जला अहंकारी रावण का पुतला

मंडला। जिले में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा पारंपरिक तरीके एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा पर देवी विसर्जन के साथ ही पूरे जिले में रावण दहन किया गया। जिले में मुख्य आयोजन ऑडोटोरियम के सामने हुआ। जहां श्रीराम-लक्ष्मण ने वानर सेना के साथ मिलकर रावण का वध कर उसका दहन किया गया। ऑडोटोरियम के सामने शाम 9 बजे के लगभग रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर आए रामलीला के राम-लक्ष्मण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रावण वध का चित्रण किया गया। इसमें श्रीराम के रावण की नाभि में बाण मारते ही दशानन का अहंकार धू-धूकर जल गया। रावण दहन के साथ ही पूरे परिसर में जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हो गया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर नगरपालिका का दमकल वाहन और पुलिस प्रशासन मौके मौजूद रहा। रावण दहन के बाद सभी ने एक दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी।
जिलेभर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से अयोध्या के राजा भगवान श्रीराम की पूजा की। साथ ही घर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। जिला मुख्यालय के अलावा नैनपुर के जेआरसी मैदान, अंजनिया के खैरमाई मंदिर प्रागंण, निवास के रसलगंज, बम्हनीबंजर, पिंडरई, घुघरी, मनेरी, आईटीआई-रसैयादोना सहित सभी स्थानों में रावण दहन किया गया।
स्थानीय सिंहवाहनी वार्ड में 55 वर्ष से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस बार खराब मौसम के चलते कलाकारों ने मंचन नहीं किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला दिखाई गई। दशहरा के दिन मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राम, लक्ष्मण सहित रामलीला के सभी पात्र शामिल रहे। प्रमुख चौराहों में राम व रावण की सेना के बीच युद्ध का प्रदर्शन किया गया। यात्रा वापस रामलीला मैदान पहुंची जहां राम रावण के युद्ध के प्रदर्शन के बाद रावण का पुतला दहन किया गया। भगवान राम और रावण के युद्ध को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सडक़ों पर भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस बल तैनात किया गया। शहर की व्यवस्था बनाने के लिए पूरे समय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस प्रशासन के चौकसी के चलते चल समारोह व दशहरा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शहर के सभी घाटों पर पुलिस का दल निगरानी करता रहा। इसके अलावा शहर के उदय चौक, बुधवारी चौक, कबीर चौक, इलाही चौक, कचहरी मोहल्ला में पुलिस के जवान देर रात तक डटे रहे। नैनपुर नगर के जेआरसी मैदान में दशहरा पर्व पर रावण दहन का आयोजन किया गया। भगवान राम की झांकी निकाल भगवान राम ने तीर के माध्यम से रावण दहन किया। इस भव्य आयोजन को देखने नगर व ग्रामीण क्षेत्र का जन सैलाब उमड़ा। निवास नगर परिषद् के तत्वाधान में विजय दशमी पर स्थानीय राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह स्टेडियम में रावण का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिंनिधि, समाज सेवी, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो