scriptसावधान ! यहां अपने बच्चों के साथ घूम रही है बाघिन | careful Tigers are roaming with their children here | Patrika News

सावधान ! यहां अपने बच्चों के साथ घूम रही है बाघिन

locationमंडलाPublished: Jan 12, 2018 11:45:11 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

गाय पर किया हमला, ग्रामीण भी दहशत में

careful ! Tigers are roaming with their children here

careful ! Tigers are roaming with their children here

मवई. मुख्यालय मवई वा आसपास क्षेत्र में जंगली जानवरो की गतिवधियां बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में 10-11 जनवरी की दरमियानी रात को मुख्यालय मवई में सावित्री साहू निवासी की गाय की जंगली जानवर के हमले से मौत हो गई। स्थानीय निवासियों की माने तो यह हमला बाघिन के द्वारा किया गया है मवेशियों पर बाघ का दूसरा हमला है कुछ दिन पूर्व मवई से लगे जंगल में भैंस का शिकार किया गया था। मवई से 5-6 किलोमीटर की दूरी में कान्हा का जंगल लगे होने से आए दिन जंगली जानवरों की गतिविधि मुख्यालय मवई में देखी जाती है। अभी कुछ दिन पहले एक बघीन के साथ दो बच्चो को देखा गया था। 2 दिन पूर्व उसी बाघिन को बच्चो के साथ मुख्यालय से 7 किमी डिंडोरी रोड पर देखा गया था। स्थानीय लोगो का मानना है यह गाय पर हमला उसी बाघिन ने किया है गुरुवार को दोपहर 12 बजे जब वन विभाग के अमले से इस बारे में पूछा गया तो वन विभाग का मानना है कि उक्त गाय पर हमला बाघ के द्वारा ही किया गया है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग का मानना है हमला किए स्थान वा जिस जगह से गाय का शव मिला उस जगह पर ऐसे कोई भी पर्याप्त साक्ष नहीं मिले जिससे यह पुष्टि हो सके कि यह हमलावर बाघ है। वन विभाग मवई द्वारा आसपास के जंगलों में संघन जांच प्रारंभ कर दी है व जल्द ही यदि बाघिन है तो ट्रैक कर लिया जाएगा।
————————-
१५ से १७ तक मनाया जाएगा आनंद उत्सव
नैनपुर. नगरपालिका परिषद नैनपुर के तत्वावधान में आनंद उत्सव वर्ष २०१८ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। १५ जनवरी को साईकिल रेस, १५ से १७ जनवरी तक शालाओं की क्रीड़ा प्रतियोगिता, १८ जनवरी से २० जनवरी तक फुटबॉल मैच, २० जनवरी को दिव्यांगो की प्रतियोगिता, भजन, अंताक्षरी व वृद्धजनों की मैमोरी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। २२ जनवरी को ओपन दौड़, कुर्सी दौड़ व अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के बीच रस्साखींच का आयोजन किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं जेआरसी मैदान में आयोजित की जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो