आंदोलन की चेतावनी
मांग की गई है कि निवास में 132 केवी का बड़ा सब स्टेशन स्थापित किया जाए। निवास में पदस्थ सहायक तथा कनिष्ठ अभियंता को हटाया जाए। विद्युत प्रवाह हेतु 95एमएम का केबल डाला जाए। पावर हाऊस में विद्युत संबंधी किसी भी शिकायत को तत्काल दर्ज करते हुए उसका निराकरण किया जाए। यदि लाईनमेन और अन्य कर्मचारियों की कमी है तो उसकी पूर्ति की जाए। वर्तमान में मनेरी लाईन से निवास की सप्लाई की जाती है, उक्त सप्लाई दो स्थानो शहपुरा, डिंडोरी की ओर से आने वाली लाईन से भी की जाए। 15 दिन में समस्या दूर ना होने पर क्षेत्रवासियों ने विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव करने के साथ ही चका जाम आंदोलन करने की चेतावनी दी है।