scriptबादल पहुंचा रहे फसल को नुकसान | Cloud damage to crop | Patrika News

बादल पहुंचा रहे फसल को नुकसान

locationमंडलाPublished: Nov 04, 2019 11:52:25 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

कीट के प्रकोप से नष्ट हो रही धान की फसल

बादल पहुंचा रहे फसल को नुकसान

बादल पहुंचा रहे फसल को नुकसान

सुकतरा. मौसम ना खुलने वा आसमान में छाए बादलों के कारण धान की फसल में रोग लगने लगा है। अच्छी पैदावार की चाह में जिले में किसानों ने रकबे से ज्यादा एरिया में धान की रोपणी तो कर ली, लेकिन वह अब कीड़े की गिरफ्त में है। अच्छी बारिश के बाद किसनों की उम्मीद बढ़ गई थी। लेकिन ज्यादापैदावार की उम्मीद पर अब बादल पानी फेर रहे हैं। हाल में धान में ब्लास्ट रोग लगा था, किसान उससे उबर नहीं पाए थे कि अब कीट का प्रकोप धान की फसल के लिए संकट बन गया है। कीट धान की बालियों को काट कर गिरा रहे हैं। जिससे फसल को नुकसान हो रहा है। सुकतरा, बरगवां, माधोपुर, औघटखपरी, खगुआ, सुरजपुरा आदि के किसान कीट की मार झेल रहे हैं। किसान शत्रुघन ठाकुर, प्रकाश पटेल, हेमंत ठाकुर आदि का कहना है कि धान अभी पूरी तरह से पकी भी नहीं है और कटी रोग लग गया है। ऐसे में कीटनाशक दवा डालते हैं तो धान जल्दी पीली हो जाएगी। कुछ धान पकी भी है तो त्योहार के कारण मजदूरों की कमी से कटाई नहीं हो पा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो