मंडला

ठंड का असर: कई जगहों में गलन बढ़ी, कुछ शहरों में कोहरे का भी असर

मध्य भारत के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

मंडलाNov 28, 2020 / 12:48 pm

Pawan Tiwari

ठंड का असर: कई जगहों में गलन बढ़ी, कुछ शहरों में कोहरे का भी असर

मंडला. मध्यप्रदेश में अब ठंड ने जोर पकड़ लिया। इस सीजन में पहली बार पारा मंडला में 7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। प्रदेश में यह सबसे ठंडा रहा। वहीं, राजधानी भोपाल में भी ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी भोपाल में भी तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में कोहरे का भी असर दिखाई दिया।

और गिरेगा तापमान
अगले दो-तीन दिन तापमान में कुछ और गिरावट रहेगी। भोपाल में रात का तापमान 9 डिग्री तक आ सकता है। हालांकि इस दौरान 29 से एक और पश्चिम विक्षोभ आ रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके कारण दोबारा तापमान बढ़ेगा। हालांकि यह सामान्य से एक-दो डिग्री तक ही बढ़ेगा।
प्रदेश में यहां बारिश हुई
बीते चौबीस घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के मुरैना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश के बालाघाट, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला में हल्की बारिश और अमरकंटक में 9.8 मिमी पानी गिरा।

मौसम विशेषज्ञ एमके नायक के अनुसार, पश्चिमी हिमालय से होकर आने वाली ठंडी हवाओं का असर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों के साथ-साथ गंगा के मैदानी क्षेत्रों और मध्य भारत के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर की स्थिति फिर से शुरू हो सकती है। भोपाल जिले सहित मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा लेकिन लेकिन ठंडी हवाओं के कारण विंड चिल फैक्टर के कारण सर्दी का एहसास होने की संभावना है।
आगामी 5 दिसंबर तक मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने सुबह एवं शाम धुंध या हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय से होकर आने वाली ठंडी हवाओं का असर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों के साथ-साथ गंगा के मैदानी क्षेत्रों और मध्य भारत के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

Home / Mandla / ठंड का असर: कई जगहों में गलन बढ़ी, कुछ शहरों में कोहरे का भी असर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.