scriptशुरू हो गई सर्द हवाएं, पारा लुढ़का | Cold winds started, mercury dropped | Patrika News

शुरू हो गई सर्द हवाएं, पारा लुढ़का

locationमंडलाPublished: Nov 25, 2021 08:18:16 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

कोहरे की आगोश में रहा शहर

शुरू हो गई सर्द हवाएं, पारा लुढ़का

शुरू हो गई सर्द हवाएं, पारा लुढ़का

शुरू हो गई सर्द हवाएं, पारा लुढ़का
मंडला। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम व न्यूनतम के तापमान में उठा पटक देखी जा रही है। अचानक तापमान में गिरावट के साथ सर्दी के तेवर भी बदले हुए नजर आने लगे हैं। शहर में बुधवार को दिन भर मौसम साफ रहा। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है और ठंड अपना असर दिखाने लगी है। जिले में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हुई है। साथ ही कोहरा कम होने से भी ठंड बढ़ रही है।
जानकारी अनुसार जिले में अभी ठंड की शुरूआत हुई है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को अपने वाहन की लाईट जलानी पड़ी। जहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में अब लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके कारण जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं के बच्चे धूप में पढ़ाई करते नजर आएंगे। फिलहाल अभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम ही है।
गौरतलब है कि ठिठुरन अब बढऩे लगी है और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। यही कारण है कि जिले के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा है। ठंडी हवाओं के चलते मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। विगत तीन दिनों से आसमान में बादलों का डेरा था, वहीं इन बादलों ने जमकर बारिश भी की। लेकिन अब मौसम बुधवार को दिन भर साफ रहा और धूप खिली रही। लेकिन रातों की ठिठुरन और बढ़ गई है। देर शाम से लेकर तड़के सुबह तक सर्द हवाएं चलने के साथ धुंध छाने लगी है।

शाम ढलने के बाद बढ़ रही सर्दी :
न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में सर्दी का असर बढऩे लगा है। शाम ढलने के साथ सर्दी का असर शुरू हो जाता है जो सुबह तक जारी रहता है। अधिकतम तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से आ रही गिरावट से दिन में सर्दी का थोड़ा असर रहने लगा है। वहीं दिन के समय धूप भी सुहानी लग रही है। दिन में भी ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बनी है। शहर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था।
गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग :
ठंड का असर लोगों के पहनावे पर पडऩे लगा है। पहले जो लोग गर्म कपड़े पहनने से बच रहे थे, उन्हें भी अब स्वेटर, जैकेट का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बच्चों को उनके माता-पिता इस गुलाबी ठंड में ही स्वेटर, मफलर और दस्ताने भी पहनाकर स्कूल भेज रहे है। सुबह-सुबह लोग धूप सेंकते और शाम ढलते ही अलावा के आगे बैठे नजर आने लगे हैं। इधर सर्दी रानी की दस्तक के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी जोर पकडऩे लगा है।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
14 नबंवर 31.0 15.0
15 नबंवर 30.0 13.8
16 नबंवर 30.0 13.2
17 नबंवर 31.8 14.5
18 नबंवर 30.8 15.0
19 नबंवर 31.0 17.5
20 नबंवर 28.5 16.4
21 नबंवर 30.5 18.5
22 नबंवर 29.5 16.6
23 नबंवर 31.4 16.0
24 नबंवर 30.6 13.5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो