scriptशिवालयों में जलाभिषेक करने उमड़ी भक्तों की भीड़ | Congregation of crowds of devotees for burning in piggies | Patrika News

शिवालयों में जलाभिषेक करने उमड़ी भक्तों की भीड़

locationमंडलाPublished: Jul 23, 2019 05:51:58 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

sawasawaशिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Congregation of crowds of devotees for burning in piggies

शिवालयों में जलाभिषेक करने उमड़ी भक्तों की भीड़

मंडला। हिंदू पंचांग के अनुसार, विशेष संयोग में पड़े सावन महीने के पहले सोमवार को नगर के सभी शिवालयों में भक्तों की कतार लगी रही। दो दिनों से मौसम साफ रहने के चलते शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बना। भगवान शिव की स्तुति करने मंदिरों में पहुंचे। रपटा घाट स्थित शिव मंदिर, किला घाट स्थित व्यास नारायण मंदिर, धर्मशाला घाट स्थित शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा बहुत से मंदिरों से श्रृद्धाुलओं ने भोलेनाथ की शोभायात्रा भी निकाली। श्रावण मास के पहले सोमवार को सभी शिव मंदिरों में अभिषेक का आयोजन किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से शिवलिंगों का पंचाभिषेक किया गया। बहुत से मंदिरों में भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक भी हुआ। अनेक भक्तों ने अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक किया और मन की मुरादें पूरी करने की प्रार्थना की। चंदन, शहद, नर्मदा जल आदि से भी भक्तों ने उनका अभिषेक किया। जमकर फल, प्रसाद बांटे गए। शाम को भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई।
अंजनिया. नगर में श्रवण मास शुरू होते ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है। सावन सोमवार के अवसर पर कवाडिय़े नर्मदा जल लेकर शीतला मंदिर में स्थित भगवान शिव का अभिषेक कराया। नर्मदा जल लेने के लिए युवाओं की टोली रविवार को निकलेे थे। उनके वापस आने पर सोमवार को जगह-जगह स्वागत किया गया है। भुआबिछिया में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। सावन मास की शुरुआत से ही विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ शुरू कर दिए गए हैं। राममंदिर में अंखड रामायण पाठ किया जा रहा है।
नारायणगंज. सावन माह में अनेक धार्मिक अनुष्ठान प्रारंम्भ हो चुके हैं नगर में कई रूद्राभिषेक, रामायण पाठ, रामधुन आदि कार्यक्रम हो रहे है सावन के पहले सोमवार से नगर में अनेक जगह रामायण का आयोजन किया गया। नगर के सिद्वबाबा आश्रम में एक माह तक चलने वाली अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ पूजन अर्चना के साथ किया गया। सावन सोमवार के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों में भीड़ देखी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो