मंडला

mp election 2018 : कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में इस तरह कर रहे प्रचार्य, भाजपा सरकार की बता रहे विफलता

जनसंपर्क के दौरान अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बता रहे

मंडलाNov 26, 2018 / 06:25 pm

shubham singh

Congress candidate election

मंडला। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार
को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे
है। जनसंपर्क के दौरान अपने
कार्यकाल की उपलब्धियों को
बताते हुए भाजपा सरकार की
विफलताओं को भी बताना नहीं
भूल रहे है। मंडला विधानसभा से
कांग्रेस के प्रत्याशी संजीव उइके
लोगों से वोट की अपील करते
हुए स्वच्छ राजनीति की बात कर
रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी गुरुवार की
रात करीब 2 बजे घर पहुंचे और
एक कटोरी खिचड़ी खाकर करीब
3 बजे सो गए। सुबह करीब 6 बजे
ही जाग गए। पूजा पाठ किया और
सुबह करीब 9 बजे दौरान
जनसंपर्क के लिए निकल पड़े।
चूंकि मतदान का समय अब
नजदीक पहुंच गया है। कम समय
में ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल
सके इसके लिए निरंतर भाग दौड़
कर रहे है। गुलाबी ठंड के बीच
अलसुबह से रात दो बजे तक
चुनाव प्रचार व बैठकों का दौर
होने के कारण व्यस्त है कि वे दिन
का भोजन भी प्रचार के दौरान ही
करते है।
इस दौरान लोगों से मिलकर
बदलाव की बात करते हुए समर्थन
की मांग कर रहे है।
शुक्रवार को गुरुनानक जयंती
के चलते कांग्रेस प्रत्याशी
उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर स्थित
गुरुद्वारे पहुंच कर प्रार्थना की। इस
दौरान लोगों से मुलाकात करते
हुए। वोट की अपील की।
कांग्रेस के प्रत्याशी प्रचार के
दौरान सिंधी धर्मशाला भी पहुंचे
और प्रार्थना के बाद लोगों से
बातचीत करते हुए सामाजिक
भोज में शामिल हुए। इस दौरान
सिंधी समाज के लोगों ने कांग्रेस
प्रत्याशी को शाल भेंट की। यहां से
कांग्रेस प्रत्याशी का कारवां आगे के
लिए बढ़ गया।
संजीव उइके की दिनचर्या और भ्रमण का तरीका
प्रतिदिन सुबह 6 बजे उठते हैं।
दिनचर्या के काम करते हुए
करीब 9 बजें चुनाव प्राचार के
लिए निकल जाते है।
प्रचार में व्यस्त रहने के चलते
दोपहर का भोजन प्रचार के
दौरान ही करते है।
नींद कम लेने के चलते डॉक्टरों
की सलाह पर आई ड्रॉप साथ
लेकर चल रहे है।
पहनावा: सफेद कुर्ता, पैजामा
और स्पोर्ट शूज के साथ ही
कांग्रेस का गमछा रखते हे।
जनसंपर्क की अवधि: रात्रि 12
बजें एवं कार्यकर्ताओ के साथ
बैठक।
रात्रि विश्राम: ब्हनी बंजर
स्थित निज निवास

Home / Mandla / mp election 2018 : कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में इस तरह कर रहे प्रचार्य, भाजपा सरकार की बता रहे विफलता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.