scriptकांग्रेस जिले में बनाएगी 2 लाख प्राथमिक सदस्य | Congress will create 2 lakh primary members in the district | Patrika News

कांग्रेस जिले में बनाएगी 2 लाख प्राथमिक सदस्य

locationमंडलाPublished: Jul 24, 2019 10:32:35 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

940 बूथ सेंटरों में चलेगा अभियान

Congress will create 2 lakh primary members in the district

Congress will create 2 lakh primary members in the district

मंडला. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले भर में सदस्यता अभियान शुरु किया जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जिला कमेटी द्वारा 940 मतदान केन्द्रों में 1 हजार 880 क्रियाशील एवं 2 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान का शुभारंभ 25 जुलाई को नैनपुर ब्लाक से होगा। ब्लाक नैनपुर एवं पठार के लगभग 192 मतदान केन्द्रों एवं 6 मण्डलम् क्रमश: डिठौरी, पिण्डरई, पाला सुन्दर, चिरईडोंगरी, जामगॉव एवं नैनपुर में प्रथम चरण में 384 क्रियाशील एवं 4800 प्रायमरी सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाध्यक्ष परिहार ने बताया कि सदस्यता अभियान पार्टी की निरन्तर प्रक्रिया है, जो कि संगठन के निर्वाचन के 2 वर्ष के बाद शुरु किया जाता है। कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि सदस्यता अभियान के माध्यम से नये सदस्यों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ सकें। मप्र शासन के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का निर्देश है कि सभी ब्लाक अध्यक्ष, मण्डलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं कांग्रेस के संगठन कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सभी जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनायें।
अंतर है केंद्र-प्रदेश बजट में
जिलाध्यक्ष परिहार ने बताया कि वर्तमान में जो बजट केन्द्र सरकार का आया है, उसमें गरीब वर्ग एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिये कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है। बजट में मध्यप्रदेश को 2677 करोड़ रूपये पिछले बजट की तुलना में कम मिले हैं, जबकि प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर भाजपा को सफलता मिली थी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने बजट में शिक्षा, कृषि, रोजगार पर जोर दिया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने 6 माह में लगभग 100 वचनों को पूरा करने का कार्य किया है। सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस पार्टी की नीति-रीतियों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ भाजपा की केन्द्र सरकार के द्वारा जनता को भ्रमित कर गुमराह किया जा रहा है कि उनके द्वारा भारत को विश्व आर्थिक विकास में सातवें स्थान पर लाया गया है, जबकि सत्यता यह है कि वर्ष 1964 से ही भारत छटवां स्थान प्राप्त कर चुका है। पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, जिला महामंत्री, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शुक्ला, कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, किसान कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्रोल, ब्लाक अध्यक्ष बकोरी सतीश झारिया, आशु जैन, कुलदीप कछवाहा, जावेद सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो