scriptनगर पालिका का घेराव कर कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी | Congressmen arrested by besieging the municipality | Patrika News

नगर पालिका का घेराव कर कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

locationमंडलाPublished: Feb 27, 2021 11:48:09 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

हुंकार रैली में कांग्रेसियों ने जताया विरोध प्रदर्शन

नगर पालिका का घेराव कर कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

नगर पालिका का घेराव कर कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

नैनपुर। प्रदेश में बढ़ते हुए माफिया तंत्र, अवैध व्यापार, महिलाओं पर होते अत्याचार व नगरपालिका का लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं कर पाई है। पंचायत स्तर पर ठेकेदारी प्रथा का संचालन किया जा रहा है। जिससे गरीब मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और पलायन जारी है। उक्ताशय के विचार रखते हुए शुक्रवार को स्थानीय मंच से युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रम भूरिया ने हुंकार भरी।
प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर 26 फरवरी को नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा युवा हुंकार रैली निकाल कर जनसभा को सम्बोधन किया और दोपहर एक बजे नगर पालिका का घेराव किया गया। नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने द्वारा जन सभा को सम्बोधित करते हुए महंगाई के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कहा कि केंद्र व राज्य की गूंगी बहरी सरकार है। दिनों दिन महंगाई बढ़ाकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है। यह सरकार गैस, खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल के दाम रातोंरात बढ़ा रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमत बढऩे से किसान से लेकर आम लोग व गृहणी तक सब परेशान हैं। सरकार को जल्द से जल्द महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए।
इसके अलावा आरोप लगाया गया कि स्थानीय नगर पालिका द्वारा पीएम आवास योजना में वास्तविक हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। चुनाव के दोरान बेरोजगार युवाओं को 1000 दुकानें बनाकर देने का वादा किया गया था। उस वादे को भुला दिया गया है। प्रदेश सरकार किसानों, वेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ व छलावा कर रही है।


नपा घेराव कर दी गिरफ्तारी
विक्रांत भूरिया व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा नैनपुर नगर पालिका की असफल नीतियों के विरोध में युवाओं ने हुंकार भरते रैली निकाली। नगर पालिका के सामने पहुंचे जहां पुलिस बल के द्वारा बेरीकेट्स लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया गया था। यहां जमकर नारेबाजी करते हुए युवा कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो