scriptकृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम | Congressmen did a conspiracy against agricultural laws | Patrika News

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

locationमंडलाPublished: Jan 16, 2021 10:14:29 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में भी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ  कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

मंडला . नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 50 दिनों से देश भर में जारी है। किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस पार्टी सहित अनेक राजनीति दलों ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस पार्टी इस आन्दोलन के समर्थन में लगातार धरना आंदोलन व प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कांग्रेस पार्टी के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया।


मोतीनाला. किसान आंदोलन के समर्थन में एवं कृषि कानून, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि, रसोई गैस मूल्य वृद्धि, बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के द्वारा मोतीनाला में प्रदर्शन किया गया। बस स्टैंड से लेकर मोतीनाला थाना तक रैली निकाल कर किसानों ने अपना आक्रोश दिखाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाइवे जाम किया गया जिसमें बड़ी तादात में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसके बाद समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में थाना मोतीनाला थाना प्रभारी अम्रत सिंह तिग्गा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई अध्यक्ष रानू हरदाहा, मंडलम अध्यक्ष खुदीराम धुर्वे, मनौरी ग्राम पंचायत सरपंच पुरुषोत्तम केराम, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मवई इमरान खान, बोधू मरावी, अशोक बंजारा, शाहरूप सरफराज खान, बिंदु जायसवाल, मुकेश चौहान, रामू भासन्त, बिरजू नायक, लक्ष्मण मसराम, ईश्वर धुर्वे, रामदयाल धुर्वे, मुख्तार खान, लखन बघेल आदि उपस्थित रहे।


किसान विरोधी है कानून
अंजनियां में प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद पटेल द्वारा किया गया। मुख्य सड़क पर कांग्रेसियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करके का ***** जाम किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ यतींद्र नाथ झा ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए तीन कानूनों लागू किए हैं। जिसका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन दिल्ली की सिंधु बॉर्डर पर 2 डिग्री सेंटीग्रेड की कड़ी ठंड पर किसानों द्वारा लगातार 52 वें दिन भी जारी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया की हमारा यह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पूर्णत:गांधीवादी और शांतिपूर्ण है। कृषि संबंधी काले कानून के विरोध में यह प्रदर्शन किसान एवं आम जनता की भलाई के लिए रखा गया है। नए कानून में किसान पूर्णत: उद्योगपतियों का गुलाम बन जाएगा और उनकी कृषि की जमीन 10-15 वर्षों के लिए लीज पर रख ली जाएगी। बाद में उद्योगपति किसानों की इन जमीनों को बैंकों में गिरवी रख कर स्वयं की कंपनी के लिए कर्ज ले लेंगे। जिसे किसान द्वारा वापस मुक्त करना बहुत कठिन होगा। आज किसान अपनी मर्जी से अलग-अलग प्रकार की फसलें लगाकर उसका उत्पादन कर सकता है परंतु काले कानून के लागू होते ही केवल उद्योगपतियों के द्वारा दी गई खाद, बीज और उनके मुताबिक फसल का ही उत्पादन किसान कर पाएगा। आभार प्रदर्शन कविन्द्र पटेल के द्वारा किया गया। प्रदर्शन के दौरान सुदर्शन पटेल, जय नारायण पटेल, पूर्व जनपद सदस्य बलराम झारिया, कविंद्र पटेल, शारदा प्रसाद पटेल, राम भजन पटेल, झाम सिंह साहू, वीरेन्द्र हरदहा, नीलम मूलचंदानी, आकाश पटेल, लक्ष्मण झारिया, सुधीर जोशी, प्रहलाद झारिया, दुर्गेश झारिया, निरंजन, दिमाखू,अंकुश झा, पिंटू प्रधान आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


घुघरी में हुआ जबरदस्त प्रदर्शन
बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी द्वारा मुख्य बस स्टैंड मार्ग पर चक्काजाम किया। जिससे घंटो तक उक्त मार्ग में आवागमन बाधित रहा। इसके साथ ही वक्ताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर हमला बोला। मुख्य रूप से नेतराम साहू, कमलसिंह मरावी, राजेन्द्र सोनी व विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने वक्तव्य दिए और नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के साथ ही एमएसपी का नया कानून बनाने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद कुशराम, कौशल्या मरावी, राजेन्द्र सोनी, नेतराम साहू, रघुबीर अग्निहोत्री, उमेश धारवैया, अमर मांडवे, अनुराग शर्मा, अरविंद झारिया, संजू पटेल, मनीष चौधरी, राजू झारिया, दिनेश चौकसे, सुखीराम मरावी आदि उपस्थित रहे।


भुआबिछिया. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया के द्वारा मुख्य बस स्टैंड गांधी गेट के सामने चक्काजाम किया गया। दो घंटे तक इस मार्ग का आवागमन अवरुद्ध रहा। इस दौरान केंद्र सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जल्द से जल्द इन कानूनों को निरस्त कर किसानों की सभी मांगे मानने की मांग की गई। इस दौरान प्रदीप गोस्वामी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया, सुनील उईके, झुन्ना ठाकुर, संतोषी मोंगरे अध्यक्ष महिला कांग्रेस बिछिया, टेकराम राय, अशोक राजपूत, डमरु राजपूत, रोहित साहू, कलीराम मार्को, रमेश मरावी, द्वारका राजपूत, बाबा चौहान, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुटास के नेतृत्व में मुख्यालय घुटास में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुटास बस स्टैंड मुख्य सड़क मार्ग पर बैठकर जाम लगाया और घंटो तक नारेबाजी की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी मनोटिया, जनपद उपाध्यक्ष नीरज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हरिलाल कुलेश, प्रकाश धुर्वा, गुलाब सिंह मरकाम, तुलाराम भण्डे, लखन, होरी, प्रदीप यादव, दिलीप सहित अन्य किसानों की मौजूदगी रही।


बम्हनीबंजर. ब्लाक अंतर्गत बम्हनी नगर बस स्टैंड में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी एवं पूर्व विधायक संजीव उईके ने कहा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार आम जनों के हितों की परवाह न करते हुए मनमर्जी और तानाशाही से शासन कर रही है। सिर्फ और सिर्फ बड़ी बड़ी कम्पनियां, कारपोरेट के इशारे और उनके फायदे के लिए काम कर रही है। इस दौरान हवेली क्षेत्र भर से अपने-अपने ट्रेक्ट्रर्स से पहुंचे किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान मंडला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, बम्हनी नगर अध्यक्ष सीएल चक्रवर्ती, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गुलाब उईके, एनपी बरकड़े, अजय चौरसिया, संजय तिवारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जैन, हनी बर्बे, मोहन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


निवास में कांग्रेसियों के द्वारा ट्रैक्टर वाहन रैली तो निकाली ही गई। जिसने आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों ग्रामों से किसान सैकड़ों की तादाद में पहुंचे। निवास तिराहा पर चका जाम करते हुए जमकर नारे बाजी भी की गई। इसी दौरान प्रधान मंत्री का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान यातायात बंद हो गया। यहां एक घंटे तक कांग्रेसी प्रदर्शन करते रहे। निवास पुलिस के द्वारा प्रदर्शन को बंद कराया गया। निवास तहसील मुख्यालय में जाकर एसडीएम को अपनी मांग से संबंधित राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते, जिला कांग्रेस उपा अशोक बडग़ैंया, चैन सिंह वरकड़े, प्रदेश किसान संगठन प्रदेश सचिव घनश्याम सूर्यवंशी, हितेंद्र गोस्वामी, रोबिन बडग़ैंया, विनोद सोनी, चांद खान, उमेश बघेल, गोलू रजक, संजय जायसवाल, मुरारी सिंगरोरे, मुन्ना नामदेव, इलियाज खान, जसवंत टेकाम, सचिन परोहा, पुलकर सिंह, माहू लाल, गोलू बर्मन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो