scriptपदयात्रा के दौरान कांग्रेसी दे रहे गांधी का संदेश | Congressmen giving Gandhi's message during the padyatra | Patrika News

पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी दे रहे गांधी का संदेश

locationमंडलाPublished: Oct 18, 2019 07:13:20 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

सभा के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं निराकरण के साथ सरकार की योजनाओं की दे रहे जानकारी

पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी दे रहे गांधी का संदेश

पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी दे रहे गांधी का संदेश

मंडला। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में संदेश पदयात्रा दूसरे चरण के दौरान ग्रामीणों को बापू का संदेश देते 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कलारिचका से मानेगांव के लिए रवाना हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र राजपूत, पदयात्रा प्रभारी कमल सिंह मरावी ने बापू संदेश पदयात्रा एवं कमलनाथ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक 2 अक्टूबर से लगातार पहुॅचा रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के निराश्रित गौवंश की देखभाल के लिए भी सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश में गौ-वंश का संरक्षण हो सकेगा और इससे जुड़े लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। सरकार द्वारा अगले चार महीने के भीतर 1000 गौ-शालाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे एक लाख निराश्रित गौ-वंश देख-रेख होगी। बापू संदेश यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, पदयात्रा संयोजक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, पदयात्रा प्रभारी कमल सिंह मरावी, समीर राठौर, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दीपेश बाजपेयी, अरविन्द कुशराम, अमर माण्डवे, देवेन्द्र दीक्षित, जयसिंह मरावी, रानू हरदहा, जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी मनोटिया, मनीष मिश्रा, मिन्टू सुहाने, नीरज यादव, पवन बैरागी, फुन्दीलाल मरावी, पच्चन सिंह कुलस्ते, आशाराम मरावी सरपंच, राम भरोस आयाम, लाल सिंह आर्मो, राजकुमार मरावी, उमेश आर्मो, भोशा सिंह मार्को, गणेश कुमार राय, महेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष नीरज यादव, दुर्गेश गोटिया सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो