scriptकालोनी व मार्गो में फैली निर्माण सामग्री | Construction material spread in colonies and roads | Patrika News

कालोनी व मार्गो में फैली निर्माण सामग्री

locationमंडलाPublished: Oct 20, 2021 08:10:17 am

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

आवाजाही में हो रही परेशानी, राहगीरोंं ने जताया रोष

कालोनी व मार्गो में फैली निर्माण सामग्री

कालोनी व मार्गो में फैली निर्माण सामग्री

कालोनी व मार्गो में फैली निर्माण सामग्री
मंडला। शहर का विकास बहुत तेजी से हो रहा है, जिसके चलते शहर के हर मोहल्ले, कालोनियों में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान निर्माण करने वाले लोग रेत, गिट्टी बिल्डिंग मटेरियल को सड़क किनारे ही डंप करा रहे है। जिसके कारण स्कूली छात्र समेत आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में जगह-जगह मार्ग किनारे बिल्डिंग मटेरियल डंप है।
बता दे कि नगर में ऐसा कोई मार्ग नहीं जहां सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी न पड़ी हो। गृह निर्माण के लिए सड़कों पर अतिक्रमण हो चुका है। लोग लापरवाही पूर्वक सड़क पर ही रेत, गिट्टी, ईंट और छड़ बिछा रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटना का डर बना रहता है। वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है। इससे यातायात में भी परेशानी हो रही है। कई मार्गों पर निर्माण सामग्री बिखरे होने के कारण वाहनों के जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। खासतौर पर स्कूली बच्चों और स्कूली वाहनों व बसों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बनती है यातायात की समस्या :
मकान निर्माण करने वाले लोगों ने निर्माण सामग्री को मार्ग पर ही फैला कर रखा है। शहर के विभिन्न कालोनी के मार्ग पर रेत, ईंट, गिट्टी को एकत्र कर सड़क पर रखा जा रहा है। जिससे मटेरियल वाहनों की आवाजाही के कारण मार्ग में फैल रहा है। मार्ग किनारे मटेरियल रखने से मार्ग सकरा भी हो रहा है। जिसके कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है। बड़ चौराहे से ईलाही चौक मार्ग, सराफा मार्ग में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, मार्ग किनारे रखे मटेरियल के कारण यहां यातायात की समस्या अधिक बनती है। अतिक्रमणकारियों को मटेरियल को हटवाने प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
चोटिल होने का बना रहता है डर:
बताया गया कि शहर के विभिन्न मार्गो में मटेरियल बिखरा पड़ा है। लेकिन जिम्मेदार विभाग मार्ग में फैल रहे मटेरियल और मार्ग किनारे रखी सामग्री को अलग कराने कोई प्रयास नहीं कर रहे है। इनकी लापरवाही से दोपहिया वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोटर साईकिल चालक बिखरे मटेरियल के कारण फिसलकर चोटिल हो रहे है। फैले मटेरियल के कारण हमेशा हादेशा का अंदेशा बना रहता है।
इनका कहना है

शहर की कालोनियों और मार्ग के किनारे भवन निर्माण का मटेरियल को फैलाकर देते है। इससे आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। मटेरियल के फैलाव से लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
संजना राय
नगर में मकान बनाने में लगने वाले मटेरियल को लोग निर्धारित स्थान की जगह मार्ग किनारे ही डंप करा देते है, मार्ग में आवाजाही होने के कारण रेत, गिट्टी मार्ग में फैल जाता है, जिसके कारण स्कूली बच्चों और मार्ग से निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नीतू बैरागी
लोगों द्वारा सड़कों पर गिरवाए गये निर्माण कार्य से आवागमन में बहुत असुविधा होती है। ऐसे में वाहनों के एक्सीडेंट होने के साथ साथ अनेक बार वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में लोगों को समझदारी दिखाते हुए दूसरों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री को समय रहते उठा लेना चाहिए।
रोशन मरावी
बरसात के बाद से निजी एवं पीएम आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य तेजी से बढ़ गये हैं। ऐसे में गली गली में लोगों द्वारा बुलाए गए ईंट, गिट्टी, रेत, मुरम से सड़कें जाम हो जाती है। इससे छोटे छोटे कई हादसे होते रहते हैं। स्थानीय प्रशासन को इस पर रोक लगाना चाहिए, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा ना हो।
अमर सिंह चंदेला
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो