scriptनृत्यांगना अयाना मुखर्जी ने बच्चों को सिखाया कुचीपुड़ी नृत्य | Dancer Ayana Mukherjee taught children Kuchipudi dance | Patrika News

नृत्यांगना अयाना मुखर्जी ने बच्चों को सिखाया कुचीपुड़ी नृत्य

locationमंडलाPublished: Oct 15, 2019 07:28:53 pm

Submitted by:

Sawan Singh Thakur

बिछिया में कुचीपुड़ी की विभिन्न विधाओं की दी प्रस्तुती

नृत्यांगना अयाना मुखर्जी ने बच्चों को सिखाया कुचीपुड़ी नृत्य

नृत्यांगना अयाना मुखर्जी ने बच्चों को सिखाया कुचीपुड़ी नृत्य

बिछिया। जिला पुरातत्व एवं पर्यटन संवर्धन परिषद तथा रजा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम कलेक्टर जगदीश चंद्र जटिया के निर्देशानुसार जिले में कराया जा रहा है। इसी क्रम में बिछिया में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या परिषद पड़रिया में बच्चों को कला सीखने के उद्देश्य से मुख्य आकर्षण के रूप में कुचीपुड़ी नृत्यांगना अयाना मुखर्जी की तीन प्रस्तुतियाँ दी गई।
बच्चों के बीच प्रस्तुति देने पहुंची नृत्यांगना ने ईश्वरीय आराधना से कार्यक्रम प्रारंभ किया। उन्होंने आदिशक्ति को समर्पित अपनी आराधना में अपनी चेहरे, हाथों एवं पैरों की आकर्षक मुद्राओं से शक्ति के अनेक रूपों का प्रदर्शन किया। अयाना ने जय दुर्गे की भक्तिमय प्रस्तुति के दौरान आदिशक्ति की विनाश एवं सृजन की अद्भुत शक्तियों की स्तुति की। कन्या परिसर पर हुए कार्यक्रम के पश्चात छात्र व छात्राओं के बीच एकलव्य विद्यालय सिझोरा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर स्कूली बच्चों को नृत्य की बारीकियां बताते हुए अयाना मुखर्जी ने अपनी आकर्षक नृत्य मुद्राओं से जल्द ही बच्चों के साथ जीवंत समन्वय स्थापित कर लिया। उन्होंने नृत्य के स्टेप सिखाकर उन्हें कुचीपुड़ी नृत्य को बारीकियों से अवगत कराया। नृत्यांगना ने बच्चों को अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हाथ-पैर एवं चेहरे की आकर्षक मुद्राओं से न सिर्फ लय एवं ताल का सटीक संतुलन दिखाया। वहीं बच्चों, शिक्षकों व अधिकारियों के साथ अपनी अगली प्रस्तुति के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी साझा की।
थाली पर नृत्य कर की शिव आराधना
अंतिम प्रस्तुति के रूप में अयाना ने शिव आराधना प्रस्तुत की। उन्होंने तरंगम् नृत्य के माध्यम से शिव की स्तुति की। तरंगम् कुचीपुड़ी नृत्य की प्रमुख विशेषताओं में से एक है। यह शिव की अलौकिक शक्तियों एवं उनके सौन्दर्य का वर्णन है। इस नृत्य में अयाना ने जब थाली के ऊपर संतुलन बनाते हुए विभिन्न आकर्षक नृत्य मुद्राओं का प्रदर्शन किया तब उपस्थित जनमानस ने अपनी जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन भी किया। अयाना ने तरंगम् नृत्य में कांसे की थाली के ऊपर नृत्य के साथ-साथ लयात्मक चक्र भी दिखाया। यह नृत्य कलाकार की एकाग्रता और परमात्मा के लिए उसके समर्पण को सूचित करता है। इस दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी आत्मजीत आहलुवालिया, बीआरसी एलसी मेश्राम, मवई बीईओ हरेसिंह परते, संकुल प्राचार्य बीएस धुर्वे, कांग्रेस जिला महामंत्री रेवाराम साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल तिवारी, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, अमन राजपूत, बलवीर सिंह जाट, टीकाराम तुमराली, केके पटैल, राजकुमार सिंगोर, आसीत लोध, शीतेन्द्र सिंगोर, राजेंद्र मरकाम, एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कन्या परिसर के प्राचार्य, अधीक्षक व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो