एमएल तिवारी बनें अध्यक्ष एनपी वरकड़े बनें प्रांतीय संगठन मंत्री
मंडला
Published: April 24, 2022 12:16:07 pm
मंडला. गायत्री मंदिर परिसर बम्हनी बंजर में हवेली क्षेत्र के पेंशनरों की बैठक का आयोजन किया गया। मोहन सिंह डेहरिया ने बैठक का उद्देश्य व कार्यवाही विवरण से अवगत कराया। बैठक के प्रारंभ में हवेली शाखा के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एमएल तिवारी शिक्षक बम्हनी बंजर को हवेली क्षेत्र का पेंशनर एसोसिएशन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। जिला शाखा अध्यक्ष बीके राय ने पेंशनरों की समस्याएं पर प्रकाश डालते हुए प्रांत स्तर से प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार दुबे तथा प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। जिसमें 31 प्रतिशत महंगाई राहत शीघ्र दिया जाना, धारा 49 को समाप्त किया जाना, सातवें वेतनमान का 32 माह का एरियर दिया जाना, छठवें वेतनमान का 26 माह का एरियर दिया जाना व स्थानीय स्तर पर लंबित मांगों व लंबित समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए जिला पेंशनर अधिकारी के प्रति रोष व्यक्त किया गया। समस्याओं का शीघ्र निराकरण ना होने पर आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। बीके राय जिलाध्यक्ष ने प्रांत अध्यक्ष राजकुमार के निर्देशानुसार एनपी वरकड़े सेवानिवृत्त डीआईजी को प्रांतीय पदाधिकारी घोषित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री बनाने की घोषणा की। बैठक को पूरन सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए स्थानीय समस्याओं के निराकरण पर एसोसिएशन द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी। एमएल तिवारी ने अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। एमपी वरकड़े ने संगठन को मजबूत बनाने सदस्यता वृद्धि अभियान व एक वृहत् सम्मेलन करने का सुझाव दिया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। अंत में आभार के साथ बैठक का समापन किया गया।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें