मंडला

लोकतंत्र नही बचा पश्चिम बंगाल में – कुलस्ते

पश्चिम बंगाल में हो रही हत्याओं के विरोध में उतरे भाजपाई

मंडलाMay 06, 2021 / 10:21 am

Mangal Singh Thakur

Democracy not left in West Bengal – Kulaste

मंडला. लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है परंतु चुनाव नतीजों को लेकर हत्या, लूट, आगजनी करना, देश के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य का विषय है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के इशारे पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करना लूटपाट करना ये एक अच्छे ओर स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान नहीं है। उक्ताशय के विचार रखते हुए केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल की ममता बनर्जी सरकार राज्य में जंगलराज स्थापित कर लोकतंत्र खत्म करना चाह रही है। भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर निंदा करती है एवं कड़ी कार्यवाही की मांग की है। हम हमारे बंगाल के हर एक कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद टीएमसी के उपद्रवियों, गुंडो द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, हत्याएं, लूटपाट आदि घटनाएं निरंतर हो रही है जिसके विरोध में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय में धरना देकर विरोध किया गया। भाजपा अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि यह हिंसा होती रही तो हम अपने आंदोलन को एक बडा रूप देकर आंदोलन जारी रखेंगे। जिले के सभी मंडल कार्यकर्ताओ ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए धरने पर बैठे।

Home / Mandla / लोकतंत्र नही बचा पश्चिम बंगाल में – कुलस्ते

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.