script

बाघ देखने निकले DHONI को लोगों ने घेरा, चिल्लाने लगे ‘धोनी-धोनी’, बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने निकाला

locationमंडलाPublished: Jan 29, 2020 05:58:35 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने धोनी को लोगों के बीच से निकाला

67.jpg
मंडला/ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंडला में हैं। वह परिवार के साथ कान्हा नेशनल रिजर्व पार्क में घूमने आए हैं। इसे देखते हुए पार्क की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है। धोनी का जंगल सफारी करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब कान्हा नेशनल पार्क से एक और वीडियो सामने आया, जिसे देख आप कहेंगे धोनी का जलवा अभी कायम है।
दरअसल, धोनी जिप्सी से कान्हा नेशनल पार्क में बाघ देखने निकले थे। वह जंगल सफारी कर दोपहर में वापस मुख्य द्वार के करीब आए थे। सैकड़ों युवाओं की भीड़ उन्हें घेर लिया। सभी लोग फोन से उनका वीडियो बना रहे थे। साथ ही कोई दूर से धोनी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में लगा था। इस दौरान भीड़ उनके करीब जाने की कोशिश कर रही थी।
चिल्ला रहे थे ‘धोनी-धोनी’
धोनी के फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब थे। इस दौरान उनकी जिप्सी को घेर लोग ‘धोनी-धोनी’ चिल्ला रहे थे। इस बीच स्थिति अनियंत्रित होने लगी तो सुरक्षाकर्मी दौड़े। सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला और लोगों को वहां से दूर हटाया। क्योंकि युवाओं की संख्या काफी ज्यादा थी। इन्हें पार्क में धोनी के आने की खबर लग गई थी।

निकलने का कर रहे थे इंतजार
कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क के आसपास के लोगों को यह खबर लग चुकी थी कि धोनी यहां आए हुए हैं। ऐसे में लोग उनके दीदार के लिए पार्क के मुख्य द्वार पर जमा होने लगे थे। धोनी दोपहर बाद जब पार्क से निकले तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए यह पल बहुत ही मुश्किल था। लोगों को संभालने में उनके पसीने छूट रहे थे।
सुबह भी आया था एक वीडियो
इससे पहले सुबह में भी धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। जिसमें उनकी पत्नी साक्षी धोनी उनके साथ फ्लर्ट कर रही थीं। वह बार-बार उन्हें स्वीटी कहकर बुला रही थी। लेकिन धोनी कूल ही नजर आ रहे थे। वह सिर्फ मुस्कुराते हुए पत्नी की बात पर रिएक्ट कर रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो