मंडलाPublished: Nov 02, 2023 12:31:46 pm
Mangal Singh Thakur
समर्पण और कड़ी मेहनत से आत्मनिर्भर बनी पार्वती
मंडला @ पत्रिका. महिलाएं अब किसी से कम नहीं हैं, पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर ऊंचाईयों को छू रही हैं। आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में ऐसी कई महिलाएं और युवतियां है जो स्वयं आत्म निर्भर तो हुई साथ ही अन्य महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने की सीख देने के साथ उनके लिए मिशाल बनी हैं। आज हम एक ऐसी ही महिला की बात करेंगे, जिसने समर्पण और कड़ी मेहनत से अपने रास्ते की सभी चुनौतियों को हराते हुए आत्मनिर्भर बनी। इस महिला की सीखने की ललक ने ऑयस्टर मशरूम खेती की कला सीखकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर ली। इसे देखकर अन्य महिलाएं भी प्रेरणा ले रही है।