एक सप्ताह से अधिक समय से जमा हो रहे पानी में कई जम गई है। जिसे पानी पूरा हरा दिखाई दे रहा है। जिससे दूर्गंध भी उठ रही है। वहीं रुके हुए पानी में मच्छर होने से लोग बीमार हो रहे हैं।
श्रद्धालु और बच्चे भी परेशान
बिंझिंया पंचायत के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी में प्राचीन हनुमान मंदिर भी है। जहां शनिवार, मंगलवार के साथ सभी दिनो में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। गंदा पानी भरा रहने के कारण दिक्कतें बढ़ गई है। मंदिर परिसर से लगे कमरे में ही आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। आसपास क्षेत्र के नौनिहाल जाते हैं। पानी जमा होने के कारण बच्चों का जाना भी बंद है।
इनका कहना-
रोड में पानी भरने से काफी परेशानी जा रही है। आवागमन में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीच रोड में पानी भराव के कारण बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्र जाना बंद कर दिए है। अभी कुछ समय पहले यहां एक सांप भी निकला था, जिसके कारण लोगों में एक भय का वातावरण निर्मित हो रहा है।
मोनू ठाकुर, स्थानीय निवासी
कॉलोनी में निकासी नाली न होने के कारण लगातार इस तरह की स्थिति बन रही है। यहां पूर्व में पानी निकासी हो रही थी। लेकिन आगे से नाली को बंद कर दिया गया है। जिससे पानी रूक रहा है। पूर्व में जिला प्रशासन को आवेदन भी किया गया। लेकिन हमारी समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है।
विजय ठाकुर, स्थानीय निवासी
मैं चक्की का व्यवसाय करता हूं मेरे घर के सामने गंदा पानी का भराव होने से मुझे काफी परेशानी जाती है। गेंहू, मसाला पिसवाने आ रहे ग्राहकों को बड़ी मशक्कत करके चक्की आना पड़ता है। यहां पर दो तीन बार हादसा भी हो चुका है। लोग फिसल कर चोटिल भी हुए है।
नारायण ठाकुर, स्थानीय निवासी
यहां पर सबसे बड़ी समस्या यह है कि कॉलोनी में पानी निकासी को लेकर नालियां नहीं बनाई गई। जिसके चलते यहां प्लाटिंग तो हो रही है लेकिन नाली निकासी की समस्याएं न होने से निर्माणकर्ता यहां मकान नहीं बना रहे हैं। यहां स्ट्रीट लाईट भी नहीं है। जिसके कारण रात्रि के समय आना जाना मुश्किल है।
हेमलता ठाकुर, स्थानीय निवासी
रोजाना टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन का आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण गंदा पानी का उछाल हमारे घर तक आता है। जिससे दिन भर लोंगो को दूर्गंध का सामना करना पड़ता है। आखिर हमारी समस्याओं कौन सुनेगा? लगातार पानी के भराव होने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।
राधा ठाकुर, स्थानीय निवासी
स्ट्रीट लाईट न होने से रात्रि के समय एक डर का वातावरण फैला रहता है। रास्ते में ही घुटने तक पानी भरा हुआ है। जिससे सांप बिच्छु व अन्य जहरीले जीवों का डर रहता है। एक दो बार यहां सांप भी निकल चुका है। रोजाना रात्रि के समय टू-व्हीलर की लाईट या टार्च से आना जाना कर रहे हैं।
उपासना ठाकुर, स्थानीय निवासी