scriptजिले को मिले 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर | District got 31 oxygen concentrators | Patrika News

जिले को मिले 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

locationमंडलाPublished: Jul 20, 2021 05:50:16 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी ने भेजी मदद

District got 31 oxygen concentrators

District got 31 oxygen concentrators

मंडला. कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए इससे पूर्व तैयारी के संदर्भ में मध्यप्रदेश टाईगर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा जिले को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। बताया गया है कि विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर जिला चिकित्सालय एवं कान्हा से लगे हुए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सौंपे गए। इस दौरान कलेक्टर हर्षिका ङ्क्षसह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व एसके सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने संबोधन में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए जिला स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में बिस्तरों की संख्या में की गई बढ़ोत्तरी के संबंध में भी बताया। कहा कि जिले के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। भारतीय वन सेवा क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व एसके सिंह ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश टाईगर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा लॉकडाउन अवधि में की गई सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला मंडला को मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन ने जिला अस्पताल मंडला को 20, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिझौरा को 2, स्नेहालय अस्पताल बिछिया को 2, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया सी.एच.सी को 2, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंजनिया को 2 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी को 2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो