पहली ही बारिश से जनमग्न हो गा क्षेत्र
जल्द नाली निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए
मंडला
Updated: June 14, 2022 03:02:00 pm
मवई. वनांचल क्षेत्र मवई में मानूसन के पूर्व कुछ मिनट की बारिश ने समस्या खड़ी कर दी है। सोमवार की दोपहर मवई मुख्यालय में कुछ समय के लिए बारिश हुई। बस स्टैंड के पास पानी नालों की तरह सडक़ों में ही बहने लगा। यहां बारिश में समस्या बनी रहती है। जिसको देखते हुए जनपद से नाली निर्माण की स्वीकृत भी कर दी गई है। 6 माह पहले जनपद से स्वीकृत हुई नाली का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत अब तक नहीं करा सकी है। अब जब बारिश लगने वाली है तब नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। जो आधा अधूरा पड़ा है। कुछ समय की बारिश में ही सडक़ों में पानी भरने से आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहली बारिश में इस गर्मी से राहत पाई तो दूसरी तरफ सडक़ों में भरा हुआ पानी मुसीबत बन गया।
तीन दिन में पूरी नहीं हुई तीस फिट नाली
ग्राम वासियों का कहना है कि जल्द से जल्द नाली निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए ताकि मानसून आने पर आसपास क्षेत्र से ब्लॉक मुख्यालय आने वाले लोगों को परेशान नहीं होना पड़ा। गुणवत्ता युक्त नाली बनाई जाए जिससे क्षेत्र के रहवासियों को राहत मिल सके। जानकारी अनुसार जनपद से दस लाख रुपए में नाली कार्य का स्वीकृत किया गया। एजेंसी ग्राम पंचायत मवई को बनाया गया था लेकिन जब से नाली कार्य का कार्य प्रारंभ किया गया है कोई भी तकनीकी अधिकारी आकर इस कार्य को नहीं देख रहा है। 3 महीने पहले नाली निर्माण के लिए सर्वे कार्य कराया गया था। लेकिन कार्य इतने धीमे गति से चल रहा है बारिश आ गई लेकिन 30 फीट नाली निर्माण पूर्ण नहीं हो सकी।

पहली ही बारिश से जनमग्न हो गा क्षेत्र
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
