scriptDrinking water crisis: Dozens of families rely on a hand pump | पेयजल संकट: एक हैंडपंप के भरोसे दर्जनों परिवार | Patrika News

पेयजल संकट: एक हैंडपंप के भरोसे दर्जनों परिवार

locationमंडलाPublished: May 25, 2023 06:04:28 pm

Submitted by:

Mangal Singh Thakur

ग्राम पंचायत सकवाह रैयत में दिक्कत, हैंडपंप से भी नहीं निकलता पर्याप्त पानी

पेयजल संकट: एक हैंडपंप के भरोसे दर्जनों परिवार
पेयजल संकट: एक हैंडपंप के भरोसे दर्जनों परिवार
मंडला. गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और प्राकृतिक जल स्त्रोत में जल स्तर कम हो रहा है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत सकवाह रैयत में एक हैंडपंप के भरोसे आधा सैकड़ा परिवार बमुश्किल से पेयजल जुटा पा रहे है। हैंडपंप में पानी कम है। जिसमें काफी इंतजार के बाद पानी निकल रहा है। पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीण शिकायत कर रहे है लेकिन पीएचई विभाग के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया गया है कि जनपद पंचायत मवई नक्सल प्रभावित क्षेत्र है यहां विकास कार्य और मूलभूत सुविधा संसाधनो का अभाव है। हर एक गांव में समस्या खड़ी है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों की भी अधिकारी नहीं सुन रहे है। ग्राम पंचायत सकवाह रैयत के वार्ड क्रमांक चार और पांच में पेयजल की समस्या है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.